{"_id":"60af916c8ebc3e13805593cf","slug":"defence-minister-rajnath-singh-launches-sehat-opd-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेहत ओपीडी पोर्टल किया लॉन्च, बोले- कोरोना काल में डीआरडीओ का योगदान अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आगाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेहत ओपीडी पोर्टल किया लॉन्च, बोले- कोरोना काल में डीआरडीओ का योगदान अहम
Thu, 27 May 2021 06:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 06:02 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए रेड्डीज लैब की मदद से डीआरडीओ ने 2-डीजी दवा का उत्पादन किया है। इस दवा का पहला बैच बाजार में आ चुका है। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेहत पोर्टल लॉन्च किया ।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्टल किया लॉन्च
- फोटो : ANI
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन (सेहत) ओपीडी पोर्टल लॉन्च किया। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा मंत्री ने इस पोर्टल को लॉन्च किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक है, लेकिन इस जंग में रक्षामंत्रालय की सेवाएं भी महत्वपूर्ण है। डीआरडीओ ने इस दौरान जिस तरह आगे बढ़कर अपना योगदान दिया है वाकई प्रशंसनीय है ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और देश के कई अन्य हिस्सों में कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं। जिससे कोरोना के खिलाफ जंग में काफी मदद मिली है। 2 डीजी नाम के इस ऐंटी-कोविड ड्रग को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। 17 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस दवा का पहला बैच लॉन्च किया था।
विज्ञापन
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh launches the ‘Services e-Health Assistance & Tele-consultation (SeHAT) OPD Portal via video conferencing. pic.twitter.com/rNfKOqL45h
— ANI (@ANI) May 27, 2021
विज्ञापन
डीआरडीओ ने 2-डीजी दवा का किया उत्पादन
राजनाथ सिंह ने पोर्टल लॉन्च के बाद कहा कि हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैब की मदद से डीआरडीओ ने जरूरी दवा 2-डीजी का उत्पादन किया है। इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। लोग इसपर भरोसा जता रहे हैं और इस दवा को चाह रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके 10,000 पाउच बाजार में आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए डीआरडीओ ने 2-डियोक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) दवा का निर्माण किया है।