फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence minister Rajnath Singh attacked on INDIA said alliance is only support for opposition

BJP vs INDIA: विपक्षी गठबंधन को भाजपा ने बताया स्वार्थी, राजनाथ बोले- विपक्ष के पास गठबंधन ही एक सहारा

Fri, 01 Sep 2023 05:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 05:28 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन का गठन किया है। इंडिया गजब नाम है, लेकिन यह नाम बड़े और दर्शन छोटे के अलावा कुछ नहीं है। इन लोगों के लिए नाम ही एकमात्र सहारा बचा है।

विज्ञापन
Defence minister Rajnath Singh attacked on INDIA said alliance is only support for opposition
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं को सिर्फ अपने इंडिया गठबंधन के नाम पर भरोसा रह गया है, क्योंकि यही उनका एकमात्र सहारा बचा है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के लिए हिंदी का मुहावरा नाम बड़े और दर्शन छोटे का जिक्र किया।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में अहमदनगर के प्रवरनगर में डॉ. विट्ठलराव विखे पाटिल की जयंती समारोह में सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन का गठन किया है। इंडिया गजब नाम है, लेकिन यह नाम बड़े और दर्शन छोटे के अलावा कुछ नहीं है। इन लोगों के लिए नाम ही एकमात्र सहारा बचा है। वे इस नाम का उपयोग कर नदी पार करना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ इस नाम के इस्तेमाल से नदी पार नहीं की जा सकती। केवल नाम से ही भंवर से पार नहीं पाया जा सकता। इसके लिए कर्म की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। भारत अब शक्तिशाली हो गया है और विश्व स्तर पर अब इसे कोई भी कमजोर राष्ट्र नहीं मानता है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब रूस-यूक्रेन जंग शुरू हुई थी तो कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे। छात्रों के चिंतित माता-पिता ने उन्हें निकालने के लिए पीएम मोदी से अपील की। पीएम ने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों को फोन किया और करिश्मा देखिए साढ़े चार घंटे तक युद्ध रुका रहा और भारतीय छात्रों को निकाला गया। हम 23,000 छात्रों को वहां से वापस लाए, लेकिन विपक्ष को यह पसंद नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका मकसद परिवारवाद बचाना : पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्र ने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन एक स्वार्थी समूह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव जैसे नेता देश के विकास के बजाय राजनीति में अपने बच्चों के भविष्य के प्रति अधिक सक्रिय हैं। उनका मकसद अधिकतम परिवारवाद है। गठबंधन के पास न नीति है, न नीयत और न नेता।

विपक्ष से कोई खतरा नहीं : सुशील मोदी
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन भाजपा की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। विपक्षी गठबंधन के अंदर एकजुटता और स्थिरता इनके पोस्टर से झलकती है, जिसमें सिर्फ राहुल गांधी को हाईलाइट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed