फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh at 13th Indo-Pacific Armies Chiefs' Conference in New Delhi

हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन: ‘हम वैश्विक चुनौतियों के समाधान करने को भी प्रतिबद्ध’, बोले रक्षा मंत्री

Tue, 26 Sep 2023 11:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:26 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी सदस्य देशों द्वारा जी-20 नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा को स्वीकार करना एक बड़ी सफलता थी। पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत के लिए एक मंत्र दिया जो आपसी सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति, समृद्धि पर आधारित है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh at 13th Indo-Pacific Armies Chiefs' Conference in New Delhi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 13वां हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन आईपीएसीसी आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन आज और कल यानी 27 सितंबर तक होगा। पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। यह क्षेत्र सीमा विवाद और समुद्री डकैती जैसी जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं को उचित महत्व मिले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के छोटे देशों की जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उचित महत्व मिलना चाहिए। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिया मंत्र
उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों द्वारा जी-20 नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा को स्वीकार करना एक बड़ी सफलता थी। पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत के लिए एक मंत्र दिया जो आपसी सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति, समृद्धि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र का महत्व केवल समुद्री व्यापार या संचार की लाइनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यापक राजनीतिक, सुरक्षा और राजनयिक आयाम भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुकूल बुनियादी ढांचे की मांग
राजनाथ सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम का आर्थिक प्रभाव पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे की मांग पैदा करता है। हमारे सभी साझेदार देशों की मजबूरियों और दृष्टिकोणों को समझने के साथ-साथ विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करने की आवश्यकता है।

वैश्विक चुनौतियों का समाधान
उन्होंने कहा कि मित्र देशों के साथ मजबूत सैन्य साझेदारी बनाने की दिशा में भारत के प्रयास न केवल अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं, बल्कि हम सभी के सामने आने वाली महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा साझा सुरक्षा और समृद्धि के लिए स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के पक्ष में खड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुराने समय से हमारी संस्कृति की आधारशिला 'नेबरहुड फर्स्ट' रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed