फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman Approves Procurement of 111 Choppers for Navy

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, इंडियन नेवी को मिलेंगे 111 हेलीकॉप्टर

Tue, 31 Oct 2017 09:28 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Oct 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman Approves Procurement of 111 Choppers for Navy
choppers

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए नौसेना के लिए 111 उपयोगी हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दे दी। यह सौदा 21,738 करोड़ रुपये का है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने लंबे समय से अटके इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नौसेना को 16 हेलीकॉप्टर तैयार स्थिति में मिलेंगे जबकि 95 को भारत में ही बनाया जाएगा। हेलीकॉप्टरों की खरीददारी सामरिक सहयोग मॉडल पर होगी। अब सरकार इस प्रोजेक्ट के संयुक्त उपक्रम के लिए एक विदेशी हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी और एक रक्षा उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी की पहचान की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन


 इस वर्ष मई में सरकार ने अपना सामरिक साझेदारी मॉडल पेश किया था। इसके तहत, कुछ निजी कंपनियों को भारत में ही विदेशी कंपनियों की मदद से पनडुब्बी और लड़ाकू विमान जैसे सैन्य प्लेटफार्म बनाने के लिए चुना जाएगा। नए मॉडल के तहत हेलीकॉप्टरों की खरीद पहला बड़ा सौदा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed