Delhi: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो 2022 की तैयारियों की समीक्षा बैठक, 7 नई कंपिनयां होंगी शामिल
डेफएक्सपो 2022 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को डेफएक्सपो प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिफेंस एक्सपो का यह सबसे बड़ा संस्करण इसलिए भी माना जा रहा है कि इसमें रिकॉर्ड 1,136 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। यह एक्सपो करीब एक लाख वर्ग मीटर में आयोजित होगा।। इससे पहले एक्सपो 76,000 वर्गमीटर में आयोजित किया गया था। 12वें डिफेंस एक्सपो की थीम 'पाथ टू प्राइड' है जो भारत के साथ भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षेत्रों के लिए साझेदारी का समर्थन, प्रदर्शन और फोर्जिंग करके भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
'मेक इन इंडिया, के तहत यह एक्सपो घरेलू रक्षा उद्योग की ताकत को प्रदर्शित करेगा। भारतीय कंपनियों के आयोजन के लिए यह विशेष रुप से पहला संस्करण होगा। एक साल पहले शुरू हुई देश की सात नई रक्षा कंपनियों के लिए यह एक्सपो खास होगा। ये सभी कंपनियां पहली बार डिफेंस एक्सपो में भाग लेंगी। 12वां डिफेंस एक्सपो के दौरान पांच दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिसमें 18-20 अक्टूबर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होंगे, जबकि 21 और 22 अक्टूबर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए होंगे।
सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के वार्षिक सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश में वह सब कुछ उपलब्ध है जो रक्षा कंपनी के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। हर लिहाज से भारत ने हाल के दिनों में रक्षा कंपनियों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान किया है।
Defence Min Rajnath Singh today reviewed the preparations for the forthcoming DefExpo 2022 at a meeting in New Delhi.During the meeting, the Raksha Mantri was briefed by officials about the extensive arrangements being made by multiple stakeholders for the event: MoD
(file pic) pic.twitter.com/gxygORMqdq — ANI (@ANI) September 27, 2022
Everything is available in our country that's necessary for overall growth of defence company. In every respect, India has provided a conducive environment for defence companies in recent past: Defense min Rajnath Singh at annual session of Society of Indian Defence Manufacturers pic.twitter.com/Qo6z4REoKT
— ANI (@ANI) September 27, 2022