फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence budget 2018 government did not increased allocation for arm forces

आम बजट 2018: चौतरफा खतरों के बावजूद अछूता रहा रक्षा बजट, नहीं हुई आधुनिकीकरण की बात

Fri, 02 Feb 2018 12:19 PM IST
शशिधर पाठक
शशिधर पाठक Updated Fri, 02 Feb 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
defence budget 2018 government did not increased allocation for arm forces
NIRMALA SITARAMAN - फोटो : AMAR UJALA
 चीन पाकिस्तान से लगातार खतरा बढ़ रहा है। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ मेजर जरनल अशोक मेहता (रिटायर) का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से लगती पाकिस्तान सीमा पर लगातार स्थिति तनाव पूर्ण बनी है। चीन सीमा पर दोकलम में भी स्थिति नाजुक है, लेकिन सैन्य आधुनिकीकरण पर कोई बात नहीं करता। मेहता के अनुसार रक्षा बजट भी आम बजट 2018-19 में कहने के लिए बढ़ गया है, लेकिन इससे आप कोई नई योजना नहीं शुरू कर सकते। मेजर जनरल का कहना है कि विकास को लेकर सब बात कर रहे हैं लेकिन रक्षा में सुधार पर कोई फोकस नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन


मेजर जनरल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रक्षा उत्पादन कॉरिडोर समेत अन्य की बात कर रही हैं। वह कर्नाटक से तमिलनाडु को जोड़ने की बात कर रही हैं, लेकिन चीन और पाकिस्तान के फ्रंट पर खड़ी चुनौती, सैन्य आधुनिकीकरण, रक्षा बजट, सैन्य खर्च पर वह भी मौन हैं।
विज्ञापन


अपर्याप्त है बजट

वायुसेना की क्षमता 24 स्क्वॉड्रान पर आ गई है। शीर्ष स्तर की खामोशी देखकर रक्षा मामलों के विशेषज्ञ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कोई इसे लेकर बहुत गंभीर है। कुछ साल पहले हम देश के रक्षा बजट को जीडीपा का 2.5 प्रतिशत तक ले जाने की बात कर रहे थे। यह भावी चुनौतियों को देखकर था। तब से अब तक रक्षा चुनौतियां और खतरे दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। जीडीपी भी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, लेकिन केन्द्र सरकार जीडीपी की दर के हिसाब से रक्षा बजट के आवंटन को घटा रही है। कुल जीडीपी का रक्षा बजट को 1.57 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। जबकि 2013-14 में जीडीपी के मुकाबले रक्षा खर्च 1.79 प्रतिशत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बजट 2018: शिवसेना का तंज- गुजरात ट्रेलर, उपचुनाव इंटरवल, 2019 में पूरी फिल्म बाकी

चिंता जनक है सेना के हालत

defence budget 2018 government did not increased allocation for arm forces
indian-air-force
 मेजर जनरल का कहना है कि इस साल केन्द्र सरकार ने रक्षा खर्च के मद में 2.95 हजार 511 करोड़ रुपये आवंटित किया है। पिछले बजट के अनुमान की तुलना में यह 7.8 प्रतिशत के करीब अधिक है। लेकिन इसी के साथ सैन्य बलों के पास पिछली लायबिलिटीज भी हैं। उन्हें उसको पूरा करना है।

मेजरल जनरल मेहता का कहना है कि सैन्य बलों को संसाधन की जरूरत है। तीनों सेनाओं को साजो-सामान देकर उन्नत बनाने की आवश्यकता है लेकिन इस पर कोई बात नहीं हो रही है। मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि केन्द्र सरकार ने रक्षा बजट में जो बढ़ोत्तरी की है, उससे कोई नई योजना नहीं शुरू की जा सकती है।

पिछले साल सैन्य आधुनिकीकरण के मद में 86,488 करोड़ रुपये आवंटित थे। इसमें से कोई राशि वापस नहीं की गई। यह अच्छी बात है। इसकी तुलना में इस बार 99,563.86 करोड़ रुपये आवंटित हुए है। लेकिन इसे पर्याप्त नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed