फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence acquisition council clears proposals worth Rs 1,900 cr

रक्षा खरीद को 1900 करोड़ मंजूर, जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम को हरी झंडी

Thu, 29 Sep 2016 03:26 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
Defence acquisition council clears proposals worth Rs 1,900 cr
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty

रक्षा मंत्रालय की खरीद इकाई ने 1900 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। इसमें जम्मू कश्मीर के लिए 330 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रोनिक वारफेयर सिस्टम की खरीद भी शामिल है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में ये फैसले किए गए हैं। उड़ी हमले के दस दिन बाद सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सेना के लिए जैमर और अन्य सुरक्षा प्रणालियों की खरीद करने का फैसला किया गया है। सेना के प्रशिक्षण के मकसद से 405 करोड़ रुपये के एंटी टैंक गाइडेड हथियारों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


मुंबई में नौसेना के स्कॉर्पीन पनडुब्बी के पोतगाह के लिए खास तौर से मरम्मत सुविधा की व्यवस्था बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 725 करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed