फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defamation case filed against Amit Shah by Mamata nephew Abhishek Banerjee

ममता के भतीजे पर शाह की निंदाजनक टिप्पणियां, दायर किया मानहानि का मामला

Wed, 29 Aug 2018 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 29 Aug 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Defamation case filed against Amit Shah by Mamata nephew Abhishek Banerjee

तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ एक मामला दायर किया है। 

विज्ञापन


अभिषेक का आरोप है कि शाह ने बीते 11 अगस्त को महानगर में हुई अपनी रैली में उनके खिलाफ निंदाजनक टिप्पणियां की थीं। महानगर के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की आठवीं पीठ के समक्ष पेश होकर अभिषेक ने अपनी याचिका में दावा किया कि शाह ने उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा है कि अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर मानहानि याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले अभिषेक ने 13 अगस्त को शाह को एक कानूनी नोटिस भेज कर कथित अपमानजनक बयानों के लिए माफी मांगने को कहा था। अभिषेक के वकील ने उसमें लिखा था कि आपने अपने भाषण के दौरान मेरे मुवक्किल के खिलाफ विभिन्न अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टिप्पणियां मुख्यमंत्री के भतीजे का नाम लेकर की गई हैं। नोटिस में कहा गया था कि यह तथ्य सब जानते हैं कि मेरे मुवक्किल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं और वे राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इससे साफ है कि आप मेरे मुवक्किल का ही जिक्र कर रहे थे। अभिषेक के वकील संजय बसु ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ झूठे बयानों की वजह से उनकी साख को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed