फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deep depression in the Arabian Sea intensified into Cyclone Shaheen on Friday morning

मौसम: अरब सागर में बन रहे दवाब क्षेत्र ने लिया शाहीन चक्रवात का रूप, भारतीय समुद्री तट से जा रहा दूर

Fri, 01 Oct 2021 04:06 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 04:06 PM IST
सार

राहत की बात यह है कि यह चक्रवात भारतीय समुद्री सीमा से दूर जा रहा है।   शाहीन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अब अरब सागर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ गया है।

विज्ञापन
deep depression in the Arabian Sea intensified into Cyclone Shaheen on Friday morning
अरब सागर के दवाब क्षेत्र में बना शाहीन, शाम तक ले लेगा भयंकर चक्रवात का रुप। - फोटो : social media

विस्तार

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में बने दवाब के क्षेत्र ने अब शाहीन का रूप ले लिया है और आज शाम तक इसके एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। राहत की बात यह है कि यह चक्रवात भारतीय समुद्री तट से दूर जा रहा है।  उत्तर-पूर्वी अरब सागर और इसके आस पास बनने वाला चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अब अरब सागर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ गया है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार यह दवाब 12 घंटों के भीतर चक्रवात का रूप ले लेगा और 36 घंटो के भीतर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़कर पाकिस्तान के मकरान की तरफ चला जाएगा। इसके बाद इसके वापस से दक्षिण-पश्चिम की दिशा लेते हुए ओमान की खाड़ी की ओर होते हुए ओमान के तट की ओर जाएगा, जहां से यह चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा।

विज्ञापन

 

गुलाब का ही अगला रूप है शाहीन
शाहीन चक्रवात को हाल ही में आए गुलाब चक्रवात का ही रूप बताया जा रहा है। गुलाब कुछ ही दिनों पहले 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था। इस चक्रवात की रफ्तार मध्य भारत की ओर बढ़ते हुए कम हो गई थी। इसके असर से तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात आदि क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इसके बाद इसका बचा हुआ हिस्सा अरब सागर की ओर बढ़ गए थे जहां इसने शुक्रवार को शाहीन का रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुत कम ही देखने को मिलता है कि बंगाल की खाड़ी में बनने ने वाला एक चक्रवात किसी देश के इतने बड़े क्षेत्र को पार कर पश्चिमी तट तक पहुंचे और फिर से एक नए चक्रवात का रूप ले ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed