{"_id":"6411739982e9dff5e503bfa3","slug":"decomposed-body-found-of-a-woman-in-mumbai-daughter-a-suspect-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में महिला का क्षत-विक्षत शव टैंक के अंदर स्टील बॉक्स में मिला, 23 साल की बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में महिला का क्षत-विक्षत शव टैंक के अंदर स्टील बॉक्स में मिला, 23 साल की बेटी गिरफ्तार
Wed, 15 Mar 2023 12:58 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव प्लास्टिक बैग में मिला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव एक कमरे में मिला। शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के बैग से बरामद किया गया। मामले में महिला की बेटी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एक महिला का क्षत-विक्षत शव उसके मुंबई स्थित घर के एक कमरे में भरे प्लास्टिक बैग में मिला। उसकी 23 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान वीना जैन के रूप में हुई है। उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। शव के हाथ और पैर को काटा गया था। इसके लिए दराती, कटर और चाकू जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हमें एक टैंक के अंदर एक स्टील के बक्से में मांस और हड्डियों के टुकड़े मिले। महीनों तक कोठरी में रखे हुउए होने की वजह से शव गलने की स्थिति में पहुंच गया था। हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई के लालबाग इलाके में अपने घर में अपनी मां की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने से पहले रिंपल जैन से घंटों पूछताछ की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीण मुंडे ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृत महिला के भाई और भतीजे ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया और उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने उसे आखिरी बार 26 नवंबर को देखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब वीना जैन के पहली मंजिल के अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो उन्हें अलमारी में प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें संदिग्ध सामान पाया गया। महिला की मौत कैसे हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि वीना जैन दिसंबर में सीढ़ियों से गिर गई थीं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह की हत्याओं की संख्या में इजाफा देखा गया है। दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्या मामले में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी और उसके शरीर के टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा था।