{"_id":"56e346524f1c1b99258b456e","slug":"declassification-of-netaji-files-after-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के बारे में गोपनीय फाइलों का अगला सेट बजट सत्र के बाद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेताजी के बारे में गोपनीय फाइलों का अगला सेट बजट सत्र के बाद
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Mar 2016 03:57 AM IST
सार
- बजट सत्र के बाद और फाइलें आएंगी बाहर
- 25 फाइलों का सेट है तैयार
- 13 मई को होगा बजट सत्र का समापन
विज्ञापन
नेता सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 25 गोपनीय फाइलों का अगला सेट बजट सत्र के बाद जारी किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर शर्मा ने कहा कि नेताजी के जीवन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। उनसे जुड़ी 25 फाइलों का सेट तैयार है और उसे बजट सत्र के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
13 मई को बजट सत्र का समापन होगा। नेताजी के 119 वें जन्म दिन 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जुड़ी 100 फाइलों को सार्वजनिक किया था। संग्रहालय के उप निदेशक संजय गर्ग ने कहा कि फाइलों के दूसरे सेट को सार्वजनिक करने के लिए उनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय से 25 फाइलों का दूसरा सेट प्राप्त हो गया है। पिछले माह जारी की गईं फाइलों में 16,600 पेजों के डिजिटल दस्तावेज थे। संग्रहालय ने नेताजी से जुड़ी सभी सार्वजनिक की गईं फाइलों के लिए एक विशेष वेबसाइट शुरू की है।
विज्ञापन