फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Declare Wayanad landslides calamity of severe nature under MPLADS guidelines shashi Tharoor to amit Shah

Wayanad: शशि थरूर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने का आग्रह

Thu, 01 Aug 2024 11:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 01 Aug 2024 11:41 AM IST
सार

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, इस भूस्खलन ने अनगिनत जिंदगियों पर कहर बरपाया है। ऐसे में वायनाड के लोगों का हर संभव मदद करना आवश्यक है।

विज्ञापन
Declare Wayanad landslides calamity of severe nature under MPLADS guidelines shashi Tharoor to amit Shah
शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने गृह मंत्री अमित शाह से वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित करने का आग्रह किया है। उन्होंने गृह मंत्री को चिट्ठी भी लिखी। बता दें कि मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन में अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में  सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


थरूर ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी
शशि थरूर ने चिट्ठी में कहा कि 30 जुलाई को रात में केरल के वायनाड में भूस्खलन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसमें कई घायल भी हुए। वहीं भूस्खलन के बाद से कई लोग गायब भी हैं और कुछ मलबे में दबे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, "इस घटनने ने मौत और विनाश की एक भयावह कहानी छोड़ गई है। सशस्त्र बल, तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।"
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, "इस भूस्खलन ने अनगिनत जिंदगियों पर कहर बरपाया है। ऐसे में वायनाड के लोगों का हर संभव मदद करना आवश्यक है।" थरूर ने अपनी चिट्ठी में कहा, "इस भयानक हादसे के बीच मैं आपको चिट्ठी लिख रहा हूं कि इस घटना को 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित की जाए, ताकि संसद सदस्यों को प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपने एमपीएलडीएस फंड से एक करोड़ रुपये तक के कार्यों की सिफारिश की जा सके।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "इच्छुक सांसद सदस्य इस घटना में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए धनराशि का योगदान दे पाएंगे। यह बचाव और राहत कार्यों में अमूल्य योगदान होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मेरे इस अनुरोध पर विचार करेंगे।"


बता दें कि भूस्खलन में मरने वालों में 23 बच्चे और 70 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 100 शवों की शिनाख्त हो चुकी है। 200 से अधिक लोग घायल है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए 221 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से 91 का अब भी इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed