{"_id":"56f9aa6e4f1c1b8e1af00742","slug":"decision-on-terrorist-attack-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आतंकी हमले पर आज आ सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या में आतंकी हमले पर आज आ सकता है फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
रामजन्म भूमि अयोध्या में हुए आतंकवादी हमले में मंगलवार को ट्रायलकोर्ट का फैसला आ सकता है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एके गुप्ता कर रहे हैं। सहायक अभियोजन अधिकारी गुलाब चंद्र अग्रहरि के अनुसार मुकदमों में दोनों पक्षों की जिरह पूरी हो चुकी है। अभियोजन की ओर से सभी साक्ष्य दिए जा चुके हैं। मामला अब निर्णय के स्तर पर है। उम्मीद है कि मंगलवार को इस पर निर्णय सुना दिया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रामजन्म भूमि पर पांच जुलाई 2005 को पांच आतंकवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों, राकेट लांचर और ग्रेनेड आदि से आत्मघाती हमला किया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण आतंकी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और रामजन्मभूमि स्थल पर पहुंचने से पहले ही सभी मार गिराए गए। एक आतंकी ने आत्मघाती विस्फोट भी किया था। इस घटना में दो आम लोग भी मारे गए तथा आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन
आतंकवादी हमले की साजिश रचने तथा आतंकवादियों को हथियार, वाहन और दूसरी मुहैया कराने के आरोप में पांच आतंकियों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया। इनमें पुंछ जिला जम्मू का आशिक इकबाल उर्फ फार्रुख, मो. नसीम, शकील अहमद और सहारनपुर जिले का डा. इरफान शामिल हैं। इन सभी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा फैजाबाद जिला न्यायालय से इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया है। सुरक्षा कारणों से इसकी पूरी सुनवाई नैनी जेल में ही की गई है।
विज्ञापन