{"_id":"56de6ff84f1c1bfb318b45e0","slug":"debt-ridden-husband-took-the-wife-s-bid-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे पति ने फेसबुक पर लगाई पत्नी की बोली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्ज में डूबे पति ने फेसबुक पर लगाई पत्नी की बोली
एजेंसी/इंदौर
Updated Tue, 08 Mar 2016 04:16 PM IST
सार
- कर्ज में डूबे पति ने फेसबुक पर अपनी पत्नी की ही बोली लगा दी।
- उसने पत्नी के साथ अपनी दो साल की बेटी की भी फोटो पोस्ट की है।
- महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- महिला का आरोप है कि दिलीप ने उसे और उसके परिवार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया है।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विस्तार
कर्ज में डूबे पति ने फेसबुक पर अपनी पत्नी की ही बोली लगा दी। उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट किया कि वह अपनी बीवी को एक लाख रुपये में बेचना चाहता है ताकि ऋण मुक्त हो सके। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह घटना मध्य प्रदेश के खरगौन जिले की है। पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी और दिलीप माली की शादी तीन साल पहले हुई थी।
शादी के बाद यह दंपति इंदौर में रहने लगा, जहां दिलीप ने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। अब वे लोग अपने रुपये वापस मांग रहे थे।
कर्ज देने वालों के डर से दिलीप इंदौर छोड़कर अपने पैतृक गांव चला गया। इसी बीच उसने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया कि वह अपनी पत्नी को बेचना चाहता है।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
उसने पत्नी के साथ अपनी दो साल की बेटी की भी फोटो पोस्ट की है और मोबाइल नंबर देते हुए लिखा है कि इच्छुक लोग इस पर संपर्क कर सकते हैं।
महिला को अपने रिश्तेदारों के माध्यम से इस पोस्ट की जानकारी मिली। महिला का आरोप है कि दिलीप ने उसे और उसके परिवार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी दिलीप माली ने अपने फेसबुक स्टेटस में लिखा कि मैंने कई लोगों से कर्ज लिया है और वह रुपये वापस करना चाहता हूं। इसलिए मैं अपनी पत्नी को एक लाख रुपये में बेच रहा हूं। जो भी उसे खरीदने का इच्छुक है, वह मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है।