फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deaths of family of four while crossing US Canada border Gujarat man says unable to contact kin who migrated recently

गुजरात: अमेरिका-कनाडा सीमा पर भारतीयों की मौत से राज्य का परिवार परेशान, हाल ही में कनाडा गए परिजनों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Sun, 23 Jan 2022 10:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

गुजरात के गांधीनगर जिले के निवासी एक शख्स का कहना है कि उसके परिजन कुछ दिन पहले ही कनाडा गए थे और पिछले कुछ दिनों से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Deaths of family of four while crossing US Canada border Gujarat man says unable to contact kin who migrated recently
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका-कनाडा सीमा को पार करने की कोशिश करते हुए भयंकर ठंड के चलते एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर सुनने के बाद गुजरात के गांधीनगर जिले में दिंगुचा गांव का एक व्यक्ति और उसका परिवार बहुत परेशान है। उसका कहना है कि वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहा है जो हाल ही में कनाडा गए थे। माना जा रहा है कि मृत लोग गुजराती थे और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन


गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्या ने बताया कि हमें दिंगुचा गांव के एक परिवार के वैध वीजा पर कनाडा जाने के बारे में पता चला है। लेकिन हमें मृतकों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है न ही हमें यह पता है कि क्या वह इसी गांव के रहने वाले थे। आर्या ने कहा कि इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय या केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी कोई संपर्क या संवाद नहीं किया गया है। बता दें कि अमेरिका-कनाडा सीमा पर अत्यधित ठंड से जान गंवाने वालों में एक नवजात भी शामिल था।
विज्ञापन


दिंगुचा गांव के जसवंत पटेल का कहना है कि उनके चचेरे भाई जगदीश पटेल हाल ही में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कनाडा गए थे। जगदीश का परिवार गुजरात के कलोल तालुका में रहता है और उनसे कोई संपर्क न हो पाने की वजह से बहुत परेशान है। जसवंत ने कहा, हम एक परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर सुन कर बहुत चिंतित हैं। मेरा चचेरा भाई हाल ही में अपने परिवार के साथ कनाडा गया था और पिछले तीन-चार दिन से हमारी उनसे बिल्कुल बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की मानव तस्करी के बड़े गिरोह के दृष्टिकोण से जांच हो रही है और इस मामले में अमेरिका में गैरकानूनी रूप से मौजूद सात अन्य भारतीयों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed