फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death toll rises in Gorakhpur, Here is how politicians reacted

गोरखपुर में 63 मौतों पर PM की नजरें, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने CM योगी से की बात

Sat, 12 Aug 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Sat, 12 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Death toll rises in Gorakhpur, Here is how politicians reacted
बीआरडी कॉलेज

गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन न होने की वजह से 30 बच्चों समेत 63 की मौत पर केन्द्र सरकार नजर बनाए हुए हैं। प्रधनमंत्री कार्यालय से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं जहां एक अस्पताल में कम से कम 30 बच्चों की मौत हो गई, वे केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से सम्पर्क में हैं।

विज्ञापन
गोरखपुर मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों के सभी पहलुओं की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं दूसरे ट्वीट में पीएमओ ने बताया है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और स्वास्थ्य सचिव को पूरे स्थित पर नजर बनाने के लिए कहा गया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि पीएम मोदी को घटना पर बेहद दुख है, मैं कुछ ही देर में गोरखपुर पहुंचूंगी जिससे सही जानकारी मिल सके।

वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  है कि सरकार हादसे की सच्चाई को जनता के सामने नहीं ला रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है यह कहकर योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।  

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस घटना के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दर्दनाक घटना के लिए बीजेपी सरकार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। मामले की देखरेख के लिए हमने तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो अस्पताल के हालातों का जायजा लेकर जानकारी देगी।
गोरखपुर में बच्चों की मौत को दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से सो नही पाया हूं। मैं इस मसले पर योगी से बात करूंगा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  




वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सुबह पीड़ितों परिवारों से मुलाकात की। जिसके बाद आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री को इस हादसे के बाद इस्तीफा देना चाहिए। 30 बच्चों की मौत से देश दुखी है। स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दोनों को भी इस्तीफा देना चाहिए।

पढ़ें- अस्पताल में 5 दिनों में हुई 32 बच्चों समेत 63 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश



> केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल को गोरखपुर जाने के निर्देश दिए।

पढ़ें- ऑक्सीजन सप्लायर को पकड़ने के ल‌िए ताबड़तोड़ छापे, कंपनी बोली-नहीं ‌बंद की सप्लाई

> पुष्पा गैस एजेंसी की एचआर मीनू वालिया ने कहा कि 'कंपनी ने कई बार बकाये के भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की लेकिन हमें जवाब नहीं मिला।

 > अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली पुष्पा सेल्स नाम की कंपनी के मालिक और रिश्तेदारों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।

> कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना होगा।
  > यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्या ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

> पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए, यहीं नहीं हादसे में शामिल गरीब परिवारों को फ्री दवा मिलनी चाहिएः राम गोपाल यादव

> नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है।

सत्यार्थी ने ट्वीट कर कहा कि 'ऑक्सीजन न होने की वजह से तीन बच्चों की मौत हादसा नहीं हत्या है आजादी के 70 साल का बच्चों के लिए यही मतलब है?' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'यूपी चिकित्सा व्यवस्था में दशकों से चला आ रहा भ्रष्टाचार सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्णायक फैसलों से ही दूर हो सकता है।'
    पढ़ें- 'मृतकों के परिजनों को लाश देकर भगाया' गोरखपुर में बच्चों की मौत पर बोले अखिलेश

गौरतलब है कि महज 69 लाख रुपए के बकाए को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन की सप्लाई देने वाली फर्म ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके चलते लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार को गैस खत्म हो गई तो जंबो सिलेंडरों और अम्बू बैग से मरीजों की जान बचाने की कोशिश होती रही लेकिन शुक्रवार की शाम तक 24 मासूम जान से हाथ धो बैठे। बता दें कि सीएम योगी ने खुद दो दिन पहले इस अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed