फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death threat to Rahul: BJP doesn't want to do politics of enmity, says Kerala state chief

Politics: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर BJP की सफाई, चंद्रशेखर बोले- हम दुश्मनी की राजनीति नहीं करते

Wed, 01 Oct 2025 06:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम / नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 01 Oct 2025 06:16 PM IST
सार

BJP Vs Congress On Rahul Death Threat: केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुश्मनी की राजनीति नहीं करना चाहती है।

विज्ञापन
Death threat to Rahul: BJP doesn't want to do politics of enmity, says Kerala state chief
राहुल गांधी और राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दी गई जान से मारने की धमकी पर विवाद गहराने के बीच केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पार्टी ऐसी सोच को बिल्कुल मंजूर नहीं करती। उन्होंने साफ किया कि भाजपा की राजनीति विकास और विचारधारा की है, न कि निजी दुश्मनी की। राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'शुरू से ही मेरा कहना था कि भाजपा ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती। हमारे एक प्रवक्ता ने गुस्से और जोश में गलत बात कह दी थी। हमने उन्हें समझाया और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने पर सिद्धारमैया हैरान, भाजपा की चुप्पी पर उठाए सवाल
विज्ञापन


हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं- राजीव चंद्रशेखर
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मकसद किसी से दुश्मनी निभाना नहीं है। 'हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं, विकास और प्रदर्शन की राजनीति करते हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी के आधार पर राजनीति करना भाजपा का तरीका नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित बयान और भाजपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेवन ने 26 सितंबर को एक टीवी चैनल की बहस में राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बहस का विषय बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे प्रदर्शनों से जुड़ा था। इसी दौरान महादेवन ने कहा कि भारत में ऐसी स्थिति संभव नहीं है क्योंकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं। उन्होंने आगे धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर राहुल गांधी ने ऐसे ही सपने देखे, तो 'गोलियां उनके सीने को चीर देंगी।' इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। 29 सितंबर की रात महादेवन पुलिस के सामने पेश हुए। उनके साथ कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बाद में अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें - NCRB Report: 2023 में दहेज अपराधों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी; 15 हजार से ज्यादा केस, मौत का आंकड़ा चौंकाने वाला

कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर भी हमला बोला, पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रिंटू महादेवन को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि भाजपा और सत्तारूढ़ माकपा (सीपीआई-एम) के बीच 'गुप्त समझौता' है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की धमकियां लोकतंत्र और राजनीतिक शिष्टाचार के लिए खतरनाक हैं। हालांकि भाजपा ने अब यह सफाई देने की कोशिश की है कि पार्टी का रुख ऐसी बयानबाजी के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed