{"_id":"61c4a4192b091a29484f9523","slug":"death-threat-to-aditya-thackeray-accused-arrested-from-bangalore-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला बेंगलुरु से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला बेंगलुरु से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Thu, 23 Dec 2021 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:00 PM IST
सार
आदित्य ठाकरे और अन्य विधायकों को धमकी का मुद्दा विधानसभा में शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने उठाया था।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से जय सिंह राजपूत नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की साइबर टीम उसे मुंबई लाई है।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे और अन्य विधायकों को धमकी का मुद्दा विधानसभा में शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने उठाया था। गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने का आश्वासन दिया। वहीं, एनसीपी प्रवक्ता व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि उन्हें भी अतीत में ऐसी धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आरोपी नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, एमएम कलबुर्गी और गौरी लंकेश की हत्या करने वाले संगठनों से जुड़ा हो सकता है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मैं कर्नाटक जाऊंगा और वहां मुख्यमंत्री से बात करूंगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जय सिंह राजपूत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन है।
विज्ञापन