{"_id":"606df830de178e75b22f01a5","slug":"death-of-pig-may-main-cause-of-african-swine-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम : सूअरों की मौत का मुख्य कारण अफ्रीकी स्वाइन फीवर हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम : सूअरों की मौत का मुख्य कारण अफ्रीकी स्वाइन फीवर हो सकता है
Thu, 08 Apr 2021 12:03 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:03 AM IST
सार
- आइजोल के निकट सेलेसिह में पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज में मृत सूअरों के नमूनों की सोमवार को जांच की गई थी।
विज्ञापन
अफ्रीकी स्वाइन फीवर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के एक गांव में सूअरों की असामान्य मौत का मुख्य कारण ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) बीमारी है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक प्रारंभिक जांच में इसके संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश सीमा के पास राज्य के दक्षिणी हिस्से में लुंगलेई कस्बे से लगभग 39 किलोमीटर दूर स्थित लुंगसेन गांव में 21 मार्च से अब तक कम से कम 125 सूअरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आइजोल के निकट सेलेसिह में पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज में मृत सूअरों के नमूनों की सोमवार को जांच की गई थी। पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (मवेशी स्वास्थ्य) डॉ लल्हमिन्गथंगा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूअरों की मौत का मुख्य कारण अफ्रीकी स्वाइन फीवर होने की आशंका प्रबल है।