फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   death of 13-year-old girl during fasting 68 days

68 दिन उपवास के बाद 13 वर्षीय लड़की की मौत

Sat, 08 Oct 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
  death of 13-year-old girl during fasting 68 days
आराधना - फोटो : ndvt

हैदराबाद में 68 दिन के उपवास के दौरान 13 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार ये लड़की जैन धर्म के पवित्र दिन 'चौमासा' के 68 द‌िन के व्रत पर थी। आठवीं कक्षा की छात्रा आराधना के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 68 दिन के उपवास के बाद जब आराधना ने उपवास खोला तो उसकी तबियत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। आराधना के परिवार को जानने वाले एक शख्स ने बताया कि इससे पहले भी वह 41 दिन का उपवास सफलता पूर्वक रख चुकी है।

विज्ञापन


आराधना को अंतिम संस्कार में लगभर 60 लोगों ने हिस्सा लिया वह सभी उसे 'बाल तपस्वी' के नाम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लड़की की अंतिम यात्रा को शोभा यात्रा का नाम दिया। वहीं जैन समुदाय की एक महिला लता जैन का कहना है कि यह अब आम हो चला है कि लोग स्वंय ही खाना- पानी छोड़ कर उपवास गृहण कर लेते हैं,धर्मगुरु और सुमदाय के लोग उन्हें सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन


'मुझे इस पर आपत्ति है। इस मामले में चुकि आराधना नाबालिग लड़की थी तो में इसे हत्या नहीं आत्महत्या कहूंगी। बता दें कि आराधना का परिवार हैदराबाद के सिकंदराबाद में गहनों का व्यापार करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आराधना की मौत पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि उसके परिवार वालों ने उसे इतने दिनों के उपवास की इजाजत क्यों दी । आखिर क्यों परिवार वालों ने उसका स्कूल छुड़ा कर उसे व्रत रखने दिया। लोगों के इस सवाल पर आराधना के दादा मानेकचंद ने बताया कि हमने किसी से कुछ नहीं छुपाया है। यह बात सब जानते थे कि आराधना उपवास पर थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed