फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death date: PM Modi paid tribute to Nehru, Congress said- the history of the country is incomplete without him

पुण्यतिथि: प. नेहरू को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- उनके बिना देश का इतिहास अधूरा

Mon, 27 May 2024 10:28 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 27 May 2024 10:28 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Death date: PM Modi paid tribute to Nehru, Congress said- the history of the country is incomplete without him
पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे वर्ष 1947 के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्यसभा सांसद अजय माकन ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।''

एक्स पर पोस्ट कर खरगे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित संरक्षक, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। हमारे प्रेरणास्त्रोत पंडित जवाहरलाल नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है।


देश की रक्षा, देश की प्रगति, देश की एकता हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। हम अलग-अलग धर्मों का पालन कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों में रह सकते हैं, अलग-अलग भाषा बोल सकते हैं, लेकिन इससे हमारे बीच कोई दीवार नहीं बननी चाहिए। सभी लोगों को प्रगति के समान अवसर मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत अमीर और ज्यादातर बहुत गरीब हों। इसलिए कांग्रेस पार्टी न्याय के उसी रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed