फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dearness allowance of judges Increased, Cabinet will consider on salary

जजों का महंगाई भत्ता बढ़ा, वेतन वृद्धि पर मंत्रिमंडल करेगा विचार

Mon, 06 Nov 2017 04:22 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 06 Nov 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
dearness allowance of judges Increased, Cabinet will consider on salary
supreme court

सर्वोच्च न्यायालय समेत देश के 24 उच्च न्यायालयों के जजों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। कानून मंत्रालय के एक पत्र से यह जानकारी सामने आई है। पत्र के मुताबिक, इन अदालतों के न्यायाधीशों की तनख्वाह बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष लंबित है।

विज्ञापन


पढ़ें: सरकार ने लैपटॉप- वाशिंग मशीन पर खर्च किए मजदूरों के 29 हजार करोड़, SC ने लगाई फटकार
विज्ञापन


कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के महासचिवों और उच्च न्यायालयों के महा पंजीयकों को इस फैसले के बारे में एक पत्र लिखा है। पिछले महीने लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि जजों का महंगाई भत्ता एक जुलाई से 139 फीसदी बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोदी सरकार ने SC में कहा- 118 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बनवाया आधार, रोक लगी तो होगा नुकसान

न्यायाधीशों के महंगाई भत्ते में की गई यह बढ़ोतरी छठे वेतन आयोग के सुझावों के आधार पर की गई है। हालांकि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने संबंधी दो विधेयक केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने लंबित है। आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल इन विधेयकों पर विचार कर सकता है। 

विधेयकों को आगामी शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किए जाने की संभावना

dearness allowance of judges Increased, Cabinet will consider on salary
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र

विधेयकों को आगामी शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किए जाने की संभावना है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को कटौती के बाद हर महीने 1.5 लाख रुपये तनख्वाह मिलती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश को इससे ज्यादा वेतन मिलता है जबकि हाईकोर्ट के जजों को कम वेतन मिलता है। 

इस राशि में जजों को दिया जाने वाला आवास किराया शामिल नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की मान्य संख्या 31 जबकि देश के 24 उच्च न्यायालयों में इनकी स्वीकृत संख्या 1,079 है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि वेतन में उतनी वृद्धि नहीं की जाएगी जितनी न्यायाधीशों की समिति ने सिफारिश की है।

यदि वेतन वृद्धि हुई तो यह एक जनवरी 2016 से लागू होगी। बता दें कि न्यायाधीशों की समिति ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए 2.8 लाख रुपये वेतन बढ़ोत्तरी जबकि हाईकोर्ट के जजों के लिए ढाई लाख रुपये की वेतन बढ़ोतरी की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed