फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dearness Allowance: ITBP-CRPF allowances increased These increased including dress, soap and haircut Know all

Dearness Allowance: 50% डीए होने से ITBP-CRPF के भत्ते बढ़े; ड्रेस, साबुन और बाल कटाई समेत बढ़े ये अलाउंस

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय बलों के जिन भत्तों में वृद्धि की गई है, उनमें चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, होस्टल सब्सिडी, ड्रैस अलाउंस, बाल कटाई एवं साबुन भत्ता, डिटेचमेंट अलाउंस, टफ लोकेशन अलाउंस, कैश हैंडलिंग अलाउंस, नर्सिंग भत्ता, वार्षिक भत्ता, फ्लाइंग अलाउंस और डेपुटेशन भत्ता, आदि में एक अप्रैल से बढ़ोतरी की बात कही गई है।
loader
Dearness Allowance: ITBP-CRPF allowances increased These increased including dress, soap and haircut Know all
DA - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते 'डीए' में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद डीए की दर 50 फीसदी हो गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' और 'आईटीबीपी' ने इस आधार पर अपने जवानों के कई भत्तों में वृद्धि कर दी। इन भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।



केंद्रीय बलों के जिन भत्तों में वृद्धि की गई है, उनमें चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, होस्टल सब्सिडी, ड्रैस अलाउंस, बाल कटाई एवं साबुन भत्ता, डिटेचमेंट अलाउंस, टफ लोकेशन अलाउंस, कैश हैंडलिंग अलाउंस, नर्सिंग भत्ता, वार्षिक भत्ता, फ्लाइंग अलाउंस और डेपुटेशन भत्ता, आदि में एक अप्रैल से बढ़ोतरी की बात कही गई है।


सीआरपीएफ में बढ़ाए गए हैं ये भत्ते
सीआरपीएफ में चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस 'सीईए' के लिए मौजूदा राशि 2250 रुपये प्रति माह (27000 रुपये वार्षिक) थी। डीए की दर 50 फीसदी होने के बाद इनमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीईए भत्ता अब 2812.50 रुपये प्रति माह (33750 वार्षिक) मिलेगा। दिव्यांग चाइल्ड के लिए पहले 4500 रुपये प्रति माह (54000 रुपये वार्षिक) मिलते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 2650 रुपये प्रति माह (67500 रुपये वार्षिक) प्रदान किए जाएंगे। हॉस्टल सब्सिडी पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) मिलती थी, उसमें अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। ड्रेस अलाउंस, जो पहले 20000 रुपये प्रति वर्ष (राजपत्रित अधिकारी) मिलता था, अब वह भत्ता 25000 रुपये हो गया है। गैर राजपत्रित अधिकारियों को पहले ड्रेस भत्ते के तौर पर 10000 रुपये मिलते थे, अब 12500 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।

अब इतना मिलेगा बाल कटाई और साबुन भत्ता
रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस/अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता, फील्ड एरिया में काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ता और कोबरा अलाउंस की मौजूदा दरों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नर्सिंग पर्सनल को ड्रेस अलाउंस, जो पहले 1800 रुपये प्रति माह था, अब वह 2250 रुपये प्रति माह हो गया है। नर्सिंग अलाउंस, पहले 7200 रुपये प्रति माह मिलता था, अब वह 9000 रुपये प्रति माह हो गया है। बाल कटाई भत्ता, 45 रुपये से बढ़ाकर 56.25 रुपये प्रति माह किया गया है। साबुन भत्ता, पहले 45 रुपये प्रति माह था। अब साबुन भत्ता 56.25 रुपये प्रति माह हो गया है।

डिटेचमेंट और कैश हैंडलिंग अलाउंस बढ़ा
रम अलाउंस में क्षेत्र के अनुसार, 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। डिटेचमेंट अलाउंस भी लोकेशन के हिसाब से मिलता है। विभिन्न स्थानों पर इस भत्ते की दरें भी अलग होती हैं। इसमें 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। डेली अलाउंस, होटल चार्ज, यात्रा भत्ता और फूड अलाउंस में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। कठिन स्थान भत्ते में भी 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। पीजी अलाउंस जो पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, वह अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह किया गया है। वार्षिक भत्ता, पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह हो गया है। कैश हैंडलिंग अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 700 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1000 रुपये मिलता था। अब वह अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 875 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1250 रुपये मिलेगा। प्रतिनियुक्ति अलाउंस, जो कि पहले 4500 रुपये (उसी स्टेशन पर) मिलता था, अब वह 5625 रुपये (उसी स्टेशन पर) हो गया है। पहले बाहरी स्टेशन के लिए 9000 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 11250 रुपये हो गई है।

आईटीबीपी के विभिन्न भत्तों में हुई ये बढ़ोतरी
आईटीबीपी में भी विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। एचआरए, पहले एक्स श्रेणी वाले शहरों में बेसिक सेलरी का 27 फीसदी, वाई में 18 और जेड में 9 फीसदी के हिसाब से मिलता था। अब एक्स श्रेणी वाले शहरों में बेसिक सेलरी का 30 फीसदी, वाई में 20 और जेड में 10 फीसदी के हिसाब से मिलेगा। चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस 'सीईए' के लिए मौजूदा राशि 2250 रुपये प्रति माह (27000 रुपये वार्षिक) थी। अब सीईए भत्ता 2812.50 रुपये प्रति माह (33750 वार्षिक) मिलेगा। दिव्यांग चाइल्ड के लिए पहले 4500 रुपये प्रति माह (54000 रुपये वार्षिक) मिलते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 2650 रुपये प्रति माह (67500 रुपये वार्षिक) प्रदान किए जाएंगे। होस्टल सब्सिडी पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) मिलती थी, उसमें अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। ड्रेस अलाउंस, जो पहले 20000 रुपये प्रति वर्ष (राजपत्रित अधिकारी) मिलता था, अब वह भत्ता 25000 रुपये हो गया है। गैर राजपत्रित अधिकारियों को पहले ड्रेस भत्ते के तौर पर 10000 रुपये मिलते थे, अब 12500 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।

काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ते में हुई वृद्धि
होस्टल सब्सिडी, पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) थी, अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस/अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता और फील्ड एरिया में काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ता बढ़ा दिया गया है। इसकी मौजूदा दरों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। टीएलए में भी 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। नर्सिंग अलाउंस, पहले 7200 रुपये प्रति माह मिलता था, अब वह 9000 रुपये प्रति माह हो गया है। अस्पताल रोगी देखभाल भत्ता (एचपीसीए) और रोगी देखभाल भत्ता (पीसीए) में भी 25 फीसदी वृद्धि की गई है। पहले आर1एच3 के लिए लेवल 9 से ज्यादा पर 5300 रुपये प्रति माह और लेवल 8 से कम के लिए 4100 रुपये प्रति माह मिलता था। अब यह भत्ता क्रमश: 6625 रुपये और 5125 रुपये प्रति माह हो गया है।

पीजी अलाउंस और उड़ान भत्ते में वृद्धि
कैश हैंडलिंग अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 700 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1000 रुपये मिलता था। अब वह अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 875 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1250 रुपये मिलेगा। पीजी अलाउंस, जो पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, वह अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह किया गया है। वार्षिक भत्ता, पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह हो गया है। उड़ान भत्ता, आर1एच1 के तहत लेवल 9 से ज्यादा है तो 25000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। लेवल आठ से नीचे के लिए यह भत्ता 17300 रुपये रहता है। अब लेवल 9 से ज्यादा के लिए 31250 रुपये प्रति माह और लेवल 8 से नीचे के लिए 21625 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति अलाउंस, जो कि पहले 45 सौ रुपये (उसी स्टेशन पर) मिलता था, अब वह 5625 रुपये (उसी स्टेशन पर) हो गया है। पहले बाहरी स्टेशन के लिए 9000 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 11250 रुपये हो गई है। डब्ल्यूए/सीपीएमए, पहले 90 रुपये प्रति माह था, अब उसमें 25 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। यानी अब वह भत्ता 112.50 पैसे कर दिया गया है। पिछले दिनों जारी एक आदेश में दोनों बलों में पे सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed