{"_id":"5f453f778ebc3e3d1a5b14be","slug":"deadline-to-submit-bids-for-air-india-extended-decision-taken-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समय सीमा बढ़ी, कोविड-19 के चलते लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समय सीमा बढ़ी, कोविड-19 के चलते लिया गया फैसला
Tue, 25 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समय सीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कर दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 संकट की वजह से दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। सरकारी एयरलाइन में हिस्सेदारी बेचने की यह प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गई थी। उसके बाद से यह चौथी बार है जब सरकार ने बोली जमा करने की तिथि को बढ़ाया है।
विज्ञापन
Central government extends deadline of submitting the expression of interests (EOIs) for proposed strategic disinvestment of Air India, from August 31 to October 30. pic.twitter.com/kfU39DZKdi
— ANI (@ANI) August 25, 2020विज्ञापन
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिए ईओआई में शुद्धि पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें रुचि रखने वाले बोलीदाताओं से मिले अनुरोध को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन