{"_id":"64dc949051c79ed7d10f4c46","slug":"dead-rat-found-in-food-at-upscale-mumbai-restaurant-case-filed-against-manager-and-chef-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई के आलीशान रेस्तरां में परोसे गए खाने में मिला मरा हुआ चूहा, मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई के आलीशान रेस्तरां में परोसे गए खाने में मिला मरा हुआ चूहा, मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 16 Aug 2023 03:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:10 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में रेस्तरां के मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी नॉन-वेज खाने के शौकिन हैं और इसके मजे लेने के लिए रेस्तरां का रुख करते हैं, तो अगली बार जब बाहर खाने जाएं तो सावधान रहें। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान और लोकप्रिय रेस्तरां में जब एक ग्राहक ने चिकन डिश का आर्डर दिया तो उसे परोसे गए डिश में मरा हुआ चूहा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को रेस्तरां के मैनेजर और शेफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता अनुराग सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक लोकप्रिय रेस्तरां में खाना खाने गए थे। उन्होंने रोटी के साथ चिकन और मटन की थाली का ऑर्डर दिया। खाते समय उन्हें पता चला कि मांस के एक टुकड़े का स्वाद अलग है। करीब से देखने पर उन्हें एक छोटा सा मरा हुआ चूहा मिला।
विज्ञापन
जब सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजर से इस बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद अनुराग सिंह ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर विवियन अल्बर्ट शिकेवर, उस समय होटल के शेफ और चिकन सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन