फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dead body of witness of unnao gangrape sent Removing the tomb for postmortom

...जब गवाह का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा 

Sun, 26 Aug 2018 04:23 AM IST
एजेंसी, लखनऊ
एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Aug 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
dead body of witness of unnao gangrape sent Removing the tomb for postmortom
उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

उन्नाव बलात्कार मामले के गवाह यूनुस का शव शनिवार देर रात कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। उसकी मौत कुछ दिन पहले कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी। उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने बताया कि यूनुसस का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। कब्र से शव निकालने का काम मुस्लिम धर्म गुरू काजी साहब की देख-रेख में किया गया।  

विज्ञापन


इससे पहले दिन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यूनुस के परिजनों से मुलाकात की थी और उनसे पोस्टमार्टम के लिये शव निकालने की अनुमति मांगी थी । इस बीच लखनऊ में यूनुस के परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे थे। हालांकि गौतमपल्ली पुलिस थाना के प्रभारी विजय पांडे ने बताया कि यूनुस के परिजन मुख्यमंत्री से मिलने आये थे लेकिन उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले आया गया ताकि उनकी समस्यायें जानकर उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर उसकी मौत को ‘रहस्यमयी’ और शव को जल्दबाजी में दफनाए जाने की बात कही थी। हालांकि परिवार का कहना है कि यूनुस की मौत लीवर संबंधी बीमारी के चलते हुई थी। यूनुस के भाई जान मोहम्मद ने पत्रकारों से कहा था कि प्रशासन हम पर दबाव बना रहा है। हम नहीं चाहते कि कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाये क्योंकि यह शरीयत के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कथित संलिप्तता वाले बलात्कार और हत्या के मामले के एक गवाह की 23 अगस्त को कथित तौर पर बीमारी से मौत हो गई थी। यूनुस कथित बलात्कार पीड़िता के पिता को भाजपा विधायक के भाई तथा अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का गवाह था। पीड़िता के चाचा ने बुधवार को पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। गवाह के भाइयों ने दावा किया था कि पीड़िता के चाचा ने कहा था कि अगर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हो जाएंगे तो उन्हें 10-12 लाख रुपये मिलेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed