फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dcp Ck baba said Bengaluru police arrested four mens in allegations of gangrape

Karnataka: बेंगलुरु में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 25 मार्च की है घटना

Fri, 31 Mar 2023 02:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 31 Mar 2023 02:13 PM IST
सार

उप पुलिस उपायुक्त सीके बाबा ने बताया कि एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में 25 मार्च को चार युवक आए और उसे जबरदस्ती कार में बैठाया।

विज्ञापन
Dcp Ck baba said Bengaluru police arrested four mens in allegations of gangrape
सीके बाबा, उप पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी-पूर्वी डिवीजन - फोटो : ANI

विस्तार

बेंगलुरु पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 25 मार्च को चार युवकों ने एक युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

बेंगलुरु के दक्षिणी-पूर्वी डिवीजन के उप पुलिस उपायुक्त सीके बाबा ने बताया कि एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में 25 मार्च को चार युवक आए और उसे जबरदस्ती कार में बैठाया। इस दौरान चारों ने चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। चारों युवक पीड़िता के घर के करीब ही रहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट्स आना बाकी हैं। 

विज्ञापन

अपने दोस्त के साथ बैठी थी युवती

वहीं, दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपियों का नाम सतीश, विजय, श्रीधर और किरण हैं। युवती अपने एक दोस्त के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। तभी चारों आरोपी कार से आए और युवक को धमकाकर पीड़िता को अपने साथ ले गए और रात भर उसके साथ चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 26 मार्च की तड़के आरोपियों ने पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed