{"_id":"60eef18e40def6009e292da3","slug":"dayanidhi-maran-says-honoured-to-be-flown-by-captain-rajiv-pratap-rudy","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्सा: दयानिधि मारन ने मास्क पहने हुए कैप्टन को गौर से देखा लेकिन पहचान नहीं पाए, उसके बाद क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किस्सा: दयानिधि मारन ने मास्क पहने हुए कैप्टन को गौर से देखा लेकिन पहचान नहीं पाए, उसके बाद क्या हुआ
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
राजीव प्रताप रुडी, दयानिधि मारन
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
मारन ने मास्क पहने हुए कैप्टन को गौर से देखा लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं पाए। हां कैप्टन की आवाज जरुर उन्हें जानी-पहचानी लगी। मारन ने अपना सिर हिलाया, हालांकि वे सोच रहे थे कि यह आदमी कौन है? तभी कैप्टन की परिचित आवाज फिर सुनाई दी ‘तो आप मुझे नहीं पहचान रहे।’लेकिन मास्क के पीछे की मुस्कान ने जल्द ही सब दुविधा दूर कर दी। मारन ने कहा, "तब मुझे एहसास हुआ कि यह कोई और नहीं बल्कि मेरे सहयोगी, संसद के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री - मेरे बहुत अच्छे दोस्त राजीव प्रताप रूडी थे।" मारन समझ गए कि इंडिगो की यह फ्लाइट अब रुडी उड़ाने वाले थे। मारन के चेहरे के भाव देखकर रुडी ठहाका मार कर हंसे और बोले-मैं समझ गया कि आपने मुझे पहचाना नहीं, मैं अक्सर फ्लाइट उड़ाता हूं।
‘अ फ्लाइट टू रिमेंबर’'टाइटल से मारन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पत्र
दयानिधि मारन के लिए यह पूरा वाकया इतना दिलचस्प और यादगार बन गया कि उन्होंने पत्र लिखकर इसका जिक्र किया है। मारन ने ‘अ फ्लाइट टू रिमेंबर’टाइटल से मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने पत्र को साझा कर सिलसिलेवार पूरी घटना का जिक्र करते हुए अपना अनुभव बताया है।
मेरे दोस्त फ्लाइट उड़ाने वाले हैं, सोच कर गर्व महसूस हुआ
मारन ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि महज दो घंटे पहले वे और रुडी साथ में पार्लियामेंट की एस्टिमेट कमिटी की बैठक में थे। उड़ान से दो घंटे पहले, वे और रूडी बैठक में गहन चर्चा कर रहे थे और थोड़ी देर बाद दोनों फ्लाइट में टकराए। मारन ने कहा, "एक राजनेता से एक पायलट के रूप में उनके परिवर्तन को देखकर मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।" मुझे यह जानकर बहुत हैरानी हुई है कि मैं जिस फ्लाइट से यात्रा करने वाला हूं उसे मेरे दोस्त रुडी उड़ाएंगे। मारन ने कहा कि "मैं केवल इतना कह सका कि इस फ्लाइट को मेरे अच्छे दोस्त और मेरे सहयोगी उड़ाएंगे यह जानकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।
दिल्ली से चेन्नई सुरक्षित उड़ान भरने के लिए कहा-शुक्रिया
पत्र में मारन ने लिखा है कि एक मौजूदा सांसद कितनी बार एक व्यावसायिक उड़ान की कप्तानी करते है? मुझे यकीन है कि मैं इस बारे में लंबे समय तक बात करूंगा। दिल्ली से चेन्नई के लिए सुरक्षित उड़ान भरने के लिए मारन ने सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया है।
सांसद होने के साथ पायलट भी हैं रुडी, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज
रूडी, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं। वे बिहार से लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। रूडी ने तब राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया जब मारन के पिता मुरासोली मारन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री थे। रुडी कॉमर्शियल पायलट हैं और अक्सर उडान भरते हैं। सांसद होते हुए कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस होने के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हाल में कोलकाता से दरभंगा के बीच गई पहली फ्लाइट को रुडी ही उड़ा रहे थे। उसी फ्लाइट में दरभंगा के सांसद संजय कुमार झा भी यात्रा कर रहे थे। बाद में संजय कुमार झा ने यह फोटो ट्वीटर पर शेयर की थी।