फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood Ibrahim miffed after properties auction threatens journalist says not afraid of modi sarkaar

मुंबई से नामोनिशान मिटने पर बौखलाया दाऊद, गुर्गे से दिलवाई धमकी- मोदी सरकार से नहीं डरते

Wed, 15 Nov 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim miffed after properties auction threatens journalist says not afraid of modi sarkaar
dawood ibrahim

भारत के वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम की एक कथित ऑडियो टेप सामने आने के बाद उसके गिरोह के शख्स द्वारा एक पत्रकार को धमकी दी गई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, उनके एक पत्रकार द्वारा ऑडियो क्लिप सामने लाने के बाद दाऊद के गिरोह के शख्स ने धमकी देते हुए पूछा है कि क्या वह 1993 के बम धमाकों को भूल गया है? धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम उस्मान बताया और आगे कहा कि दाऊद मोदी सरकार से डरता नहीं है।

विज्ञापन


11.58 करोड़ में नीलाम हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर, होटल और गेस्ट हाउस
विज्ञापन


क्या है मामला: हाल में कुछ ऑडियो सामने लाए गए थे जिसमें दाऊद गुलशन कुमार की हत्या के आरोपी नदीम सैफी को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए अपने एक साथी से बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑडियो मीडिया में आने के बाद, चौधरी ने पत्रकार को धमकी दी है। इतना ही नहीं चौधरी ने उस हमले से बड़े हमले की धमकी भी दी। उसने यह भी कहा कि दाऊद अपनी प्रॉपर्टी की नीलामी से बेहद नाराज है और वहां किसी को कोई निर्माण नहीं करने देगा। बता दें कि मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में स्थित दाऊद की तीन प्रॉपर्टीज को नीलाम किया गया था।

किसने खरीदी दाऊद की प्रॉपर्टी

Dawood Ibrahim miffed after properties auction threatens journalist says not afraid of modi sarkaar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दाऊद के मुंबई में स्थित घर, होटल और गेस्ट हाउस की कुल 11.58 करोड़ रुपए में नीलामी हो गई है। दाऊद की यह तीनों प्रॉपर्टी SBUT बुरहानी ट्रस्ट ने खरीदी हैं। इसमें अफरोज होटल चार करोड़ में नीलाम हुआ, शबनम गेस्ट हाउस और डांबरवाला बिल्डिंग के भी पांच कमरे नीलाम हुए। अफरोज होटल 4.53 करोड़, शबनम गेस्ट हाउस 3.52 करोड़ और बिल्डिंग 3.53 करोड़ रुपए में नीलाम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed