फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter killed her mother along with her lover, both were in love with the same person

Gujarat: बेटी ने प्रेमी के साथ मिल मां को जान से मार डाला, दोनों एक ही शख्स कर बैठी थीं प्यार; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 02 Sep 2023 12:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले मां की हत्या की और फिर शव को समुद्र के किनारे रेत में दबा दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

विज्ञापन
Daughter killed her mother along with her lover, both were in love with the same person
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। दरअसल, मां और बेटी दोनों एक ही व्यक्ति से प्यार करती थी। मां को अपने प्रेमी के साथ बेटी का अफेयर बिलकुल पसंद नहीं था और इसी वजह से बेटी ने मां को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


बेटी ने अपने प्रेमी (जोतियाना) के साथ मिलकर पहले मां की हत्या की और फिर शव को समुद्र के किनारे रेत में दबा दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस को कुछ दिन पहले ही माधापारा से करीब 55 किलोमीटर दूर हमीरमोरा गांव के समुद्र किनारे एक महिला की लाश मिली, जिसके बाद उन्होंने लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की। जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने महिला का पोस्टर बनवाकर उसे कई जगहों पर चिपका दिया। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जिस जगह से महिला का शव बरामत किया गया वह इलाका पूरी तरह से सुनसान था। बहुत कम ही लोग इस क्षेत्र में आते हैं। शव की पहचान लक्ष्मी के तौर पर हुई है। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी किडेढ़ महीने पहले चार लोग एक सामाजिक समारोह लेने के लिए हमीरमोरा गांव आए थे। इसके बाद पुलिस ने समारोह की तारीख का पता लगाकर कॉल डिटेल्स निकाली। इस दौरान पुलिस को जोतियाना की लोकेशन घटनास्थल के पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर क्या था, पुलिस ने जोतियाना को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान जोतियाना ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपियों ने लक्ष्मी को मारने के मकसद से सामाजिक समारोह में लेकर गए थे। जोतियाना ने पुलिस को बताया कि 13 को वे हमीरमोरा गांव पहुंचे और योजना के अनुसार जोतियाना ने लक्ष्मी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। लक्ष्मी की मौत के बाद उसके शव को दफनाकर वे वापस आ गए। 


सात साल पहले लक्ष्मी की शादी जीतेंद्र भाटी से दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से लक्ष्मी को एक बेटी थी, जो उसके साथ माधापर में रहती थी। छह महीने पहले लक्ष्मी को पेंटिंग का काम करने वाले जोतियाना से प्यार हो गया और वह अपने पति की गैर मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर जाया करती थी। लगभग तीन महीने पहले लक्ष्मी की 17 वर्षीय बेटी जोतियाना के साथ रंगाई पुटाई के काम में साथ जाने लगी। इस बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, जब यह बात लक्ष्मी को पता चली तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और फिर बेटी ने मां को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed