फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter-in-laws warning for Toilet.

बहू की चेतावनी, शौचालय नहीं बना तो चली जाऊंगी मायके

Thu, 26 May 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 26 May 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-laws warning for Toilet.
मैनपुरी के विकास खंड किशनी में ग्राम नगला खुन्नी की नवविवाहिता शिल्पी जिसकी शादी एक महीने पूर्व हुई थी, उन्होंने घर में शौचालय न होने पर अपने पति और ससुर को शौचालय बनाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही धमकी भी दी है कि अगर 10 दिन में शौचालय नहीं बना तो वह मायके चली जाएगी।
विज्ञापन


यह वाक्या बुधवार को उस समय हुआ जब स्वच्छ भारत मिशन की टीम गांव को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान में गांव वालों को जागरूक कर रही थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने बताया कि गांव के दो लोगों को छोड़कर सभी घरों में शौचालय हैं और गांव के सभी लोग शौचालयों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र श्रीवास्तव जिनके पुत्र सुशील की शादी शिल्पी नाम की युवती से एक महीने पहले हुई थी और जिनका पक्का मकान अभी हाल में बना था, पर उन्होंने शौचालय नहीं बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सामने रखी बात

Daughter-in-laws warning for Toilet.
खंड समन्वयक रंजना चौहान से जब शिल्पी की बात हुई तो उसने कहा कि उसने अपने पति को शौचालय बनवाने के लिए 10 दिन का समय दिया है, अगर शौचालय नहीं बना तो वह मायके चली जाएगी।

शिल्पी ने कहा कि बहुत शर्म की बात है कि गांव की बहू बेटियों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है, इस कार्य में लड़कियों और महिलाओं को आगे आना पड़ेगा और उन्हें अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए घरवालों पर दबाव डालना होगा, जब महिलाएं अपनी हर जिद पूरी करा लेती हैं, तो वह शौचालय बनवाने के लिए जिद क्यों नहीं करतीं।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक नीरज कुमार ने कहा कि सरकार गांवों में स्वच्छता सुविधवाएं उपलब्ध कराने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। दो अक्तूबर 2019 तक प्रदेश को खुले में शौच मुक्त किया जाना है। मैनपुरी में भी नगला खुन्नी जैसे कई गांव हैं जहां अधिकांश घरों में शौचालय हैं और लोग शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed