फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darjeeling Crisis: GJM to attend all party meeting with mamata

गोरखा मोर्चा सर्वदलीय बैठक में लेगा हिस्सा, सरकार की तरफ से मिला न्योता

Sat, 26 Aug 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग Updated Sat, 26 Aug 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Darjeeling Crisis: GJM to attend all party meeting with mamata

दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड की मांग में बीते ढाई महीने से बेमियादी बंद करने वाले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के मुद्दे पर संशय खत्म हो गया है। मोर्चा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार की ओर से औपचारिक न्योता मिलने के बाद वह 29 अगस्त को राज्य सचिवालय में होने वाली बैठक में हिस्सा लेगा।

विज्ञापन


मोर्चा के विधायक अमर सिंह राई ने यहां पत्रकारों को बताया कि मोर्चा को बीती रात सरकार की ओर से बैठक में शामिल होने का न्योता मिल गया है। इसलिए हम प्रस्तावित बैठक में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा लेने कोलकाता जाएगा। लेकिन फिलहाल प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- दार्जिलिंग बंद का 62वां दिन, गोरखालैंड की मांग से समझौता नहीं करेंगे गुरूंग    
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से मोर्चा समेत तमाम राजनीतिक दलों को उक्त बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। पर्वतीय क्षेत्र के तमाम संगठनों को इस आशय का पत्र भेजा गया है।

ध्यान रहे कि मोर्चा ने शुक्रवार को कहा था कि उसे सरकार की ओर से बैठक का कोई न्योता नहीं मिला है। इससे पहले पर्वतीय क्षेत्र में अलग राज्य की मांग पर बातचीत के लिए मोर्चा के नेता विनय तामंग ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed