{"_id":"5b2f5e3b4f1c1b8c278b7690","slug":"dantewada-eight-coaches-and-engine-of-a-goods-train-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी पटरी से उतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
दंतेवाड़ा ट्रेन हादसा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार तड़के किरंदुल-विशाखापत्तनम मार्ग पर नक्सलियों ने पटरी उखाड़ दी जिसके कारण एक मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गये। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इससे रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ था।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि माओवादियों ने भंसी और कमलूर के बीच रेल की पटरी उखाड़ दी थी। इस कारण मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और एक छोटी नदी में जा गिरे। उन्होंने बताया कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन विशाखापत्तनम से बछेली जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसा रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर कमलूर के जंगलों में शनिवार देर रात करीब एक बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन