{"_id":"647d3a566a5855c9d40ad463","slug":"danger-of-the-epidemic-is-not-over-yet-we-have-to-fight-the-present-as-well-as-future-pandemics-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी, भविष्य के लिए तैयारियां अभी से जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी, भविष्य के लिए तैयारियां अभी से जरूरी
Mon, 05 Jun 2023 06:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 06:58 AM IST
सार
हैदराबाद में रविवार को आयोजित जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक में डॉ. पवार ने कहा, कोरोना महामारी ने बताया है कि देशों के बीच साझेदारी केवल शांतिकाल के दौरान विकसित होने पर ही सबसे अधिक फलदायी होती है।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी महामारी का खतरा खत्म नहीं हुआ है। हमें वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में आने वाली महामारियों से लड़ना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम अभी से तैयारियां शुरू करें। हमें एक स्वास्थ्य आधारित निगरानी प्रणाली को न सिर्फ एकीकृत, बल्कि उसे मजबूत करने की जरूरत है। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार का।
हैदराबाद में रविवार को आयोजित जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक में डॉ. पवार ने कहा, कोरोना महामारी ने बताया है कि देशों के बीच साझेदारी केवल शांतिकाल के दौरान विकसित होने पर ही सबसे अधिक फलदायी होती है। महामारी के बीच में आपसी साझेदारी का कोई परिणाम नहीं होता। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर इनका मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि जी20 सदस्यों के रूप में हम जो साझेदारी साझा करते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रभावी महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया को तभी सुगम बनाया जा सकता है जब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर हस्तक्षेप हो। दरअसल, भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले गोवा और केरल में दो स्वास्थ्य बैठकें हुईं हैं। इन बैठक में सदस्य देशों के बीच डिजिटल स्वास्थ्य से लेकर अनुसंधानों तक को लेकर कई साझेदारी हुईं हैं।