फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   danger of corona increased again in country, 1602 new cases in a day in Delhi, infection rate exceeds 5 percent, two died

बढ़ा खतरा : देश में नए मरीज व सक्रिय केस बढ़े, दिल्ली में 1607 नए कोरोना केस, संक्रमण दर 5 फीसदी के पार

Sat, 30 Apr 2022 09:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Apr 2022 09:24 AM IST
सार

 बीते 24 घंटे में देश में 3688 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 3377 नए संक्रमित मिले थे, यानी कल की तुलना में आज 311 मरीज ज्यादा मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 18,684 हो  हो गई है।

विज्ञापन
danger of corona increased again in country, 1602 new cases in a day in Delhi, infection rate exceeds 5 percent, two died
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना को खतरा फिर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1607 केस मिलने से चिंता होने लगी है। यहां संक्रमण दर भी पांच फीसदी के स्तर को पार कर चुकी है। देश में भी बीते 24 घंटे में केस और बढ़े हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3688 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 3377 नए संक्रमित मिले थे, यानी कल की तुलना में आज 311 मरीज ज्यादा मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 18,684 हो  हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को इनमें 883 की बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 50 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,23,803 हो गया है। 

विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो पाते हैं कि बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों, सक्रिय केसों व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार को मौत का आंकड़ा 50 रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में संक्रमण दर 5 प्रतिशत के पार
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed