फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dancing Uncle Sanjeev Shrivastava New Dance Video Viral

आपके आ जाने से...डांसिंग अंकल का एक और वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

Fri, 15 Mar 2019 10:48 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Dancing Uncle Sanjeev Shrivastava New Dance Video Viral
sanjeev shrivastava
मध्यप्रदेश के डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव के 'आपने आ जाने से...' गाने पर किया गए डांस को भला किसने नहीं देखा होगा? रातोंरात सनसनी बनें संजीव श्रीवास्तव का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि संजीव श्रीवास्तव को प्रसिद्धि ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में किए गए डांस से मिली थी। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया में सनसनी बने इस डांसिंग अंकल के डांस को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात के संगीतकार और निर्माता जसीम ने भारतीय गायक बेनी दयाल के साथ मिलकर एक गाने को शूट किया है। इस गाने को 'चाचा नाच' शीर्षक दिया गया है। आजकल यह गाना लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि डांसिंग का वीडियो वायरल होते ही संजीव श्रीवास्तव की जिंदगी एकदम से बदल गई। उन्हें बॉलीवुड से भी कई ऑफर्स मिले। मुंबई में संजीव श्रीवास्तव को सुनील शेट्टी, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, गोविंदा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों से मिलने का मौका मिला।


बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर श्रीवास्तव के लिए एक संदेश पोस्ट किया था। शिवराज सिंह चौहान डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव से मिले भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed