फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit youth beaten to death on roadside defecation, seven people in custody in tamilnadu

तमिलनाडुः सड़क किनारे शौच करने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात लोग हिरासत में

Mon, 17 Feb 2020 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Feb 2020 01:17 AM IST
सार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास विल्लुपुरम में कुछ दबंगों ने सड़क किनारे शौच कर रहे 24 साल के दलित युवक शक्तिवेल की पीट-पीटकर हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Dalit youth beaten to death on roadside defecation, seven people in custody in tamilnadu
दलित युवक शक्तिवेल की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

24 वर्षीय दलित युवक के साथ बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जहां दलित युवक पर हमला हुआ, वह गांव उत्तरी तमिलनाडु में सामाजिक रूप ले वनियार्स समुदाय का गढ़ है। यहां अक्सर दलितों पर अत्याचार होते रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृत युवक दलित समुदाय के आदि द्रविड़ समुदाय से ताल्लुक रखता था। उसकी बहन थिवन्नी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या सिर्फ दलित होने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


बहन थिवन्नी के अनुसार मंगलवार को शक्तिवेल पेट्रोल पंप पर रात की ड्यूटी पर था और बुधवार सुबह घर पहुंचा। बाद में, उसे उसके साथी का एक फोन आया, जिसमें उन्होंने अपने आधार कार्ड और कुछ आधिकारिक सत्यापन के लिए एक फोटो के साथ आने के लिए कहा था। जब वो दोपहर 1.30 बजे घर से बाहर निकला, तो देखा कि उसके दोपहिया वाहन में केवल थोड़ा पेट्रोल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थिवन्नी ने बताया कि शक्तिवेल ने तब कहा था कि वो थोड़ी दूर तक गाड़ी को धक्के देकर ले जाएगा। फिर उसका दोस्त बोतल में पेट्रोल लेकर आएगा। उसने उसे फोन कर दिया है लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद ही उसके पेट में जोर से दर्द होने लगा। इसके बाद वह शौच के लिए सड़क किनारे बैठ गया।

थिवन्नी ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसका फोन आया और तब उसने फौरन पूछा कि वह ऑफिस पहुंच गया लेकिन उधर से दूसरे की आवाज थी।   फोन करने वाले शख्स ने थिवन्नी से कहा कि उनलोगों ने शक्तिवेल को बांध कर अपनी कस्टडी में रखा है, उसे लेने बुथूर हिल्स आ जाओ। 

थिवन्नी ने बताया कि जब वो अपने एक रिश्तेदार की मदद से स्कूटर पर अपने छह माह के बच्चे के साथ वहां पहुंची तो देखा कि उसका भाई खून से लथपथ है और उसे 15-20 लोगों ने घेर रखा है। थिवन्नी ने कहा, मुझे देखते ही वो लोग मेरे भाई को फिर से लात, जूतों, लाठी, डंडों से पीटने लगे।


जब मैंने जान बचाने की भीख मांगी तो उनलोगों ने मेरे दुधमुंहे बच्चे को फेंक दिया और मुझे भी लात मारी। घटनास्थल पर पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची। जब वे लोग शक्तिवेल को लेकर घर पहुंचे और स्कूटर रोकी तो शक्तिवेल गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed