फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit starts asmita yara for justice in Gujarat

गुजरात में न्याय के लिए ‘अस्मिता यात्रा’ पर निकले दलित

Fri, 05 Aug 2016 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dalit starts asmita yara for justice in Gujarat
दलित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ऊना में दलित युवकों की पिटाई के बाद न्याय की मांग के लिए सैकड़ों दलितों और विभिन्न नागरिक अधिकार संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर से पैदल मार्च ‘दलित अस्मिता यात्रा’ की शुरुआत की। गिर सोमनाथ जिले में ऊना शहर के वेजलपुर क्षेत्र से करीब 800 लोगों ने सुबह 380 किलोमीटर लंबी दस दिन की यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन


पैदल यात्रा के आयोजकों में से एक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि यह ‘अस्मिता यात्रा’ देश भर के दलितों को पुरानी परंपराओं से आजादी की दिशा में पहला कदम है। हम अपनी यात्रा के दौरान दलितों से मृत जानवरों को उठाने के पारंपरिक काम को छेड़ने का आग्रह कर सरकार को एक कड़ा संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन


मेवानी ने कहा कि दस दिनों की यात्रा के दौरान दलित समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दलित नेता छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार को यह संदेश देना है कि दलित अपने ऊपर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं सहेगा। यात्रा के दौरान नेता सरकार से दलितों को खेती की जमीन देने की मांग करेंगे जिससे कि वे सम्मान की जिंदगी जी सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed