फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit man wedding procession taken out under police protection in Gujarat Banaskantha

गुजरात: दलित के घोड़ी पर बैठने को लेकर विरोध और पत्थरबाजी, पुलिस सुरक्षा में निकली बरात

Mon, 17 Feb 2020 08:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा (गुजरात) Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Feb 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Dalit man wedding procession taken out under police protection in Gujarat Banaskantha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश आजादी के 73 साल पूरे कर चुका है, लेकिन चिंता की बात है कि समाज के एक बड़े तबके के अंदर अब भी ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं मिट पाया है। ताजा मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है जहां दलित युवक के घोड़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच कथित तौर पर पत्थरबाजी हुई है।

विज्ञापन


गुजरात के बनासकांठा जिले के संदीपाड़ा गांव में दलित दूल्हे का घोड़ी पर बैठना ऊंची जाति के लोगों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने बरातियों पर कथित तौर पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दलित युवक की बरात निकाली गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ऊंची जाति के लोगों ने दलित युवक के घोड़ी पर बैठने को लेकर विरोध जताया था, इसके बावजूद दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बरातियों संग शादी करने जा रहा था। इसे देखकर ऊंची जाति के लोगों ने दूल्हे और बरातियों पर पत्थरबाजी कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दलित युवक की बरात निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनासकांठा जिले के दलित समाज के अध्यक्ष दलपतभाई भाटिया ने बताया कि यह घटना संदीपाड़ा गांव में तब हुई जब जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के एक जवान आकाश कोटडिया (27) की शादी की बरात जा रही थी, इसी बीच ऊंची जाति के कुछ लोगों ने दूल्हे के घोड़ी पर बैठने को लेकर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि कोटडिया कुछ दिन पहले शादी के लिए अपने पैतृक गांव आए थे। जब हमने गांव के उच्च-जाति के सदस्यों द्वारा की गई आपत्तियों को नजरअंदाज करने की कोशिश की, तो उन्होंने पथराव कर दिया। इस दौरान गरबा कर रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति और कुछ महिलाएं घायल हो गईं और एक डीजे साउंड सिस्टम खराब हो गया।


उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना यह है कि घोड़ी खुद उच्च जाति के ठाकोर समुदाय के एक व्यक्ति का था। इसके बाद हमने पुलिस से संपर्क किया, जिसने हमें सुरक्षा दी। गढ़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पथराव करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed