{"_id":"57a910e94f1c1b2b12ee4b39","slug":"dalit-daughter-caught-is-sued-to-stop-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बेटी को पानी पीने से रोकने का मामला तूल पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलित बेटी को पानी पीने से रोकने का मामला तूल पकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 09 Aug 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
ludhiana dalit yuvti murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित बेटी को मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप से पुजारी द्वारा पानी पीने से रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना में विरोध जताने गए दलित किशोरी के पिता को पुजारी और उसके एक सहयोगी ने भाला मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना के इसके विरोध में बसपा और दलित संगठन मुखर हो गए हैं। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने गंगुर्रा गांव पहुंचकर पीड़ित से घटनाक्रम जाना। दूसरी ओर, राष्ट्रीय मजदूर ट्रेड यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस बीच प्रशासन का खुफिया तंत्र सक्रिय भी घटनाक्रम पर रख रहा है।
विज्ञापन
गुन्नौर क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में रविवार को दलित किशोरी को मंदिर परिसर में लगे नल को छूने से पुजारी ने रोक दिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर किशोरी के पिता पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों और दलित संगठनों में रोष पनपने लगा है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोमवार की शाम गंगुर्रा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
दलित एकता मंच, धर्मार्थ सेवा संस्थान के सदस्यों, जनता युवा जागृति मंच ने अलग-अलग बैठक कर घटना की निंदा करते हुए दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है।
युवा जागृति मंच ने तो चेतावनी दी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं नहीं रुकी तो होगी अलग प्रदेश की मांग होगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पुजारी और उसके सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार कर रखा है।