फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalit daughter caught is- sued to stop drinking

दलित बेटी को पानी पीने से रोकने का मामला तूल पकड़ा

Tue, 09 Aug 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल Updated Tue, 09 Aug 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Dalit daughter caught is- sued to stop drinking
ludhiana dalit yuvti murder - फोटो : amar ujala

दलित बेटी को मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप से पुजारी द्वारा पानी पीने से रोकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना में विरोध जताने गए दलित किशोरी के पिता को पुजारी और उसके एक सहयोगी ने भाला मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन


इस घटना के  इसके विरोध में बसपा और दलित संगठन मुखर हो गए हैं। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने गंगुर्रा गांव पहुंचकर पीड़ित से घटनाक्रम जाना। दूसरी ओर, राष्ट्रीय मजदूर ट्रेड यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस बीच प्रशासन का खुफिया तंत्र सक्रिय भी घटनाक्रम पर रख रहा है।
विज्ञापन


गुन्नौर क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में रविवार को दलित किशोरी को मंदिर परिसर में लगे नल को छूने से पुजारी ने रोक दिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर किशोरी के पिता पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों और दलित संगठनों में रोष पनपने लगा है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोमवार की शाम गंगुर्रा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

दलित एकता मंच, धर्मार्थ सेवा संस्थान के सदस्यों, जनता युवा जागृति मंच ने अलग-अलग बैठक कर घटना की निंदा करते हुए दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है।


युवा जागृति मंच ने तो चेतावनी दी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं नहीं रुकी तो होगी अलग प्रदेश की मांग होगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पुजारी और उसके सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed