फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dalit and nair community having dispute over a temple plot in ernakulam district of kerala

केरल: मंदिर की जमीन को लेकर दलितों और नायर समुदाय के बीच ठनी

Mon, 05 Feb 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरनाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरनाकुलम Updated Mon, 05 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
dalit and nair community having dispute over a temple plot in ernakulam district of kerala
विरोध प्रदर्शन

केरला के एरनाकुलम जिले के एक गांव में दलित और ऊंची जाति के नायर के बीच विवाद पैदा हो गया है। दोनों जातियों के बीच विवाद वड़ायमबड़ी देवी मंदिर की जमीन को लेकर हुआ है। 1.25 एकड़ में फैले हुए मंदिर को नायर सेवा सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। मंदिर के आस-पास रहने वाले लोग अनुसूचित जाति के हैं और वो पिछले काफी समय से अनुष्ठान, कार्यक्रमों और खेलों के लिए मंदिर की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


नायरों का कहना है कि मंदिर प्रशासन के पास प्लॉट का मालिकाना हक है। हालांकि, दलित मंदिर के स्वामित्व को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रविवार को दलित भूमि सुरक्षा समिति ने 500 मजदूरों को दलित आत्मसम्मान सम्मेलन के लिए संगठित किया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया क्योंकि उन्होंने पूर्व अनुमति नहीं ली थी। आंदोलनकारियों ने अब राज्य सचिवालय के बाहर एक अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब साल 2016 में मंदिर प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन की मदद से दलित समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बावजूद, भूखंड पर एक अहाते का निर्माण किया था। पिछले साल 14 अप्रैल को दलित प्रदर्शनकारियों ने अहाते को तोड़ दिया और वहां विरोध के तौर पर एक अस्थाई शेड डाल दिया। जिसके बाद से अभी तक वहां पर शेड बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर जिला कलेक्टर मोहम्मद सैफीरुल्ला ने कहा कि अधिकारियों और समुदाय के नेताओं के बीच हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है कि प्लॉट पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा। लोगों के पास जमीन के इस्तेमाल का अधिकार होगा लेकिन यदि कोई पार्टी वहां पर किसी तरह का कार्यक्रम करना चाहती है तो उसे जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। जहां तक जमीन के स्वामित्व के मामले का सवाल है हम कोर्ट के निर्देशों पर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed