फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama succession: Govt says it doesn't take position on issues related to practices of faith

MEA: 'धर्म और आस्था से जुड़ी मान्यताओं पर पक्ष नहीं लेता भारत', दलाई लामा उत्तराधिकारी मामले पर सरकार का जवाब

Thu, 21 Aug 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संसद में कहा कि सरकार ने जुलाई में दलाई लामा की ओर से उनकी संस्था को लेकर दिया गया बयान देखा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी धर्म या आस्था से जुड़ी परंपराओं पर कोई पक्ष नहीं लेती। भारत सरकार का यही रुख चीन सरकार को भी बता दिया गया है।

विज्ञापन
Dalai Lama succession: Govt says it doesn't take position on issues related to practices of faith
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : एएनआई/संसद टीवी (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि उसने जुलाई में 14वें दलाई लामा की ओर से दलाई लामा संस्था को लेकर दिया गया बयान देखा है और यह स्पष्ट किया है कि सरकार धर्म और आस्था से जुड़ी मान्यताओं और परंपराओं पर कोई पक्ष नहीं लेती। सरकार से संसद में इसको लेकर सवाल पूछा गया था। 

विज्ञापन


सरकार से पूछा गया था कि क्या यह सही है कि भारत सरकार ने दलाई लामा को अपनी उत्तराधिकार प्रक्रिया तय करने के अधिकार का खुलकर समर्थन किया है? इसके लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, भारत सरकार ने 14वें दलाई लामा का दो जुलाई 2025 को जारी वह बयान देखा है जो उनकी संस्था से जुड़ा है। भारत सरकार का रुख यह है कि वह किसी भी धर्म या आस्था से जुड़ी मान्यताओं और परंपराओं पर कोई पक्ष नहीं लेती। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ' चुप्पी धमकाने वालों को ताकत देती है', अमेरिका पर बरसा चीन; भारत के समर्थन में कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हमेशा देश में सभी लोगों के लिए धर्म की स्वतंत्रता को माना है और आगे भी इसका सम्मान करती रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का यह रुख चीन सरकार को भी बता दिया गया है। जुलाई में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रमुख पेनपा शेरिंग ने चीन के उस दावे को खारिज किया था जिसमें कहा गया था कि अगला दलाई लामा चीन की सीमा के भीतर ही जन्म लेगा।

शेरिंग ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, चीनी सरकार कहती है कि ह अगले दलाई लामा को अपने देश की सीमा में ढूंढ़ेगी। लेकिन उनकी पवित्रता दलाई लामा खुद तय करेंगे कि उनका पुनर्जन्म कहां होगा। चीन की सरकार कैसे तय कर सकती है कि एक आध्यात्मिक व्यक्ति का पुनर्जन्म कहां होगा? यह बयान दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के जश्न से पहले आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed