फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DAC clears procurement of Military equipment worth rs 9100 crore including Akash Missile

भारतीय सेना का और बढ़ेगा दमखम, 9100 करोड़ रुपये की मंजूरी से 'आकाश' होगा अपना

Tue, 18 Sep 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
DAC clears procurement of Military equipment worth rs 9100 crore including Akash Missile

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 9100 करोड़ रुपए के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि रक्षा खरीद परिषद ने मंगलवार को सेना के लिए ये स्कृति दी है। इसमें आकाश मिसाइल सिस्टम के तहत दो रेजीमेंटों को लाभ मिलेगा। ये आकाश मिसाइल भारत डायनामिक्स लिमिटेड से खरीदी जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2018 में 15,935 करोड़ रुपए के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। डीएसी ने सशस्त्र बलों की शक्ति को और मजबूत करने के लिए 7.40 लाख असॉल्ट राइफलों, 5,719 स्नाइपर राइफलों और लाइट मशीन गनों की खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह खरीद प्रस्ताव काफी समय से डीएसी के समक्ष लंबित था। 
विज्ञापन


आने वाले दिनों में आकाश मिसाइल के अपग्रेडेड वर्जन होंगे जो पतले होंगे। 360 डिग्री पर इनका कवरेज होगा और कॉम्पैक्ट कंफीग्रेशन होगा। आईयूडब्लूबीए का इस्तेमाल टैंक का क्रू अपनी सुरक्षा के लिए करता है और आपात की स्थिति में बचने के लिए उन्हें इसकी जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय भारतीय सुरक्षा बलों को आधुनिक बनाने की कोशिशों में है। इसे ध्यान में रखते हुए आधुनिक हथियार खरीदने की योजना है। भारतीय वायु क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए रूस के साथ एंटी एयरक्राफ्ट डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भारत अमेरिका के साथ भी नए और आधुनिक हथियार खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। 


इसके साथ ही डीएसी ने टी90 टैंक के लिए गाइडेड वेपन सिस्टम के डिजाइन और उत्पादन को भी मंजूरी दी है। ये औजार डीआरडीओ द्वारा बनाया जा रहा है। इसके पहले तक विदेशी निर्माताओं से खरीदे जाने वाले सारे हथियार अब भारत में ही बनाए जा रहे हैं और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed