फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DAC accorded AoN to capital acquisition proposals of Army Navy and Air Force valuing 13165 crore rupees says Defence Ministry

रक्षा मंत्रालय: डीएसी ने दी सेना, नौसेना और वायुसेना के 13165 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को अनुमति

Wed, 29 Sep 2021 07:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Sep 2021 07:47 PM IST
सार

भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना को अच्छी खबर देते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इन बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को अनुमति दे दी। इसके साथ ही परिषद ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। 

विज्ञापन
DAC accorded AoN to capital acquisition proposals of Army Navy and Air Force valuing 13165 crore rupees says Defence Ministry
भारतीय सशस्त्र सैन्य बल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने (डीएसी) बुधवार को भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को एओएन (आवश्यकता की स्वीकृति) प्रदान कर दिया। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध बताया कि इन प्रस्तावों की कीमत 13,165 करोड़ रुपये है, जिसके 87 फीसदी का निर्माण भारत में किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि गोला-बारूद के स्वदेशी डिजाइन और विकास को बढ़ावा देते हुए, डीएसी ने लगभग 4962 करोड़ रुपये की लागत से खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत टर्मिनली गाइडेड म्युनिशन (टीजीएम) और एचईपीएफ/आरएचई रॉकेट एम्युनिशन की खरीद को मंजूरी दी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि 'आत्मनिर्भर भारत' व 'मेक इन इंडिया' पर निरंतर जोर देते हुए डीएसी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 25 एएलएच मार्क 3 हेलिकॉप्टरों की खरीद को अनुमति दी। खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत यह अनुमति 3850 करोड़ की अनुमानित लागत पर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed