फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dabbawala send silver locket and bangle as gift for prince harry and meghan markle son

ब्रिटेन के शाही परिवार में आए नन्हें मेहमान के लिए डब्बावालों ने भेजा यह खास उपहार

Mon, 13 May 2019 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Dabbawala send silver locket and bangle as gift for prince harry and meghan markle son
अपने बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के शाही परिवार में जन्में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बेटे के लिए मुबंई के डब्बावालों ने एक तोहफा भेजा है। इसके लिए लगभग पांच हजार डब्बावालों ने चंदा इकट्ठा किया है। उन्होंने शाही परिवार के नए सदस्य के लिए चांदी का कड़ा, करधनी और लॉकेट भेजा है।

विज्ञापन


मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गंगाराम तलेकर ने कहा, 'प्रिंस चार्ल्स हमारे दोस्त हैं और अब वह दादा बन गए हैं। प्रिंस चार्ल्स के कारण डब्बावालों को दुनियाभर में शोहरत मिली। इसी कारण डब्बावालों को भी राजघराने में हुए बच्चे के जन्म की खुशी है।'

विज्ञापन

बलशाली बने बच्चा

तलेकर का कहना है कि लॉकेट में हनुमान जी का चित्र है। हमारी मनोकामना है कि बच्चा हनुमान की तरह शक्तिशाली और सामर्थ्यवान बने। बच्चे के लिए डब्बावालों की तरफ से दिए यह विशेष उपहार मुंबई में ब्रिटिश काउंसिल को सौंपे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्बावालों की मांग के आगे झुके थे प्रिंस चार्ल्स

साल 2003 में प्रिंस चार्ल्स ने भारत यात्रा के दौरान मुंबई के डब्बावालों से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। डब्बावालों ने दो शर्तों पर उनसे मिलने के लिए हामी भरी थी। उनकी पहली शर्त थी कि वह प्रिंस से खाली समय में मिलेंगे क्योंकि उनकी वजह से वह अपने दो लाख ग्राहकों को परेशान नहीं कर सकते। दूसरी शर्त थी कि प्रिंस को उनसे मिलने के लिए उनके पास आना होगा। प्रिंस चार्ल्स ने दोनों शर्तों को मानकर उनसे मुबंई में मुलाकात की थी।  

शाही शादी में मिला था न्यौता

प्रिंस चार्ल्स डब्बावालों की योजनाबद्ध कार्यशैली से काफी प्रभाविक हुए थे। जिसके बाद उन्होंने उन्हें अपने देश में मैनेजमेंट का पाढ़ पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया था। केवल इतना ही नहीं महारानी एलिजाबेथ ने प्रिंस की शादी में शरीक हुए 1500 मेहमानों में डब्बावालों को भी आमंत्रित किया था जो काफी गर्व की बात थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed