{"_id":"5fba7c159e5ae57ed20e0e08","slug":"cyclonic-storm-predicted-to-cross-tamil-nadu-and-puducherry-coasts-on-25-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान के 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चक्रवाती तूफान के 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान
Sun, 22 Nov 2020 08:27 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका बढ़ गई है। इस तूफान के 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि समुद्र की स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी और रविवार से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के तटों पर 25 नवम्बर को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
विज्ञापन
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन मछुआरों को भी सलाह दी है जो मछली पकड़ने के लिए पहले ही बाहर निकल चुके हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवम्बर से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में 24 और 26 नवम्बर के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 25 से 26 नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है।