फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclonic circulation alert in chhatisgarh madhya pradesh and rajasthan says IMD

सावधान! आ सकता है चक्रवाती तूफान, अगले 36 घंटे बेहद खतरनाक, मौसम विभाग ने दी जानकारी 

Fri, 10 Aug 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
Cyclonic circulation alert in chhatisgarh madhya pradesh and rajasthan says IMD

केरल में बारिश का कहर जारी है जिसमें अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 

विज्ञापन


देशभर के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद विभाग ने चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है। वहीं 9 राज्यों में अगले 36 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ तथा आसपास के पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन) की वजह से मौसम का मिजाज अगले कुछ घंटों में तेजी से बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों आ सकता है चक्रवाती तूफान?

उत्तर छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में एक अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही साथ इन राज्यों की हवा के ऊपरी क्षेत्र में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का संचालन तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जबकि मानसून द्रोणिका चुरू, झांसी, बीकानेर, उमरिया, अतिकम दबाव के क्षेत्र के मध्य भाग से गोपालपुर और बंगाल की खाड़ी तक असर कर रही है। वहीं राजस्थान और उसके आसपास के हवा के ऊपरी क्षेत्रों में 1.5 से 5.8 किलोमीटर तक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed