फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone tauktae anand mahindra tweet viral: A woman drenched in rain was sweeping the streets of Mumbai, praised by hundreds

Tauktae Cyclone: भारी बारिश में सड़क पर झाड़ू लगा रही थी महिला, आनंद महिन्द्रा ने कही यह बात

Mon, 17 May 2021 05:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 May 2021 05:12 PM IST
सार

हर शहर के सफाईकर्मी अनुकूल या प्रतिकूल, हर मौसम में रोज सड़कें साफ करते हैं। मुंबई का ऐसा ही वीडियो सोमवार को वायरल हो गया तो लोगों ने खूब लाइक किया। 
 

विज्ञापन
cyclone tauktae anand mahindra tweet viral:  A woman drenched in rain was sweeping the streets of Mumbai, praised by hundreds
तूफान ताउते का असर - फोटो : PTI

विस्तार

देश के पश्चिमी तटीय हिस्से में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण बारिश हो रही है। मुंबई में भी बारिश के बीच एक महिला रोज की तरह झाड़ू लगा रही थी। उसके सिर पर पॉलिथिन था, मगर रेनकोट नहीं था। किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर साझा किया। यह उद्योगपति आनंद महिन्द्रा समेत कई को अच्छा लगा। उन्होंने महिला सफाईकर्मी के जज्बे को सलाम करते हुए प्रेरणादायी बताया।

विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो ट्विटर यूजर @Aladdin_ka_ ने साझा किया था। उन्होंने इस वीडियो के साथ संदेश लिखा-  'उनका सम्मान करें, ऐसी परिस्थितिया मुझे एहसास कराती हैं कि मैं कितना प्रिवलिज्ड हूं।’ इस ट्वीट को हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों ने उसे लाइक किया है। 
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने यह लिखा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बारे में कोई संदेह नहीं है। आज के लिए ये बेहद प्रेरणादायक है। मैं जानता हूं कि @mybmc इन्हें रेनकोट उपलब्ध कराती है। लेकिन वे एक बार फिर सुनिश्चित कर सकते हैं कि यह सबके पास है या नहीं…।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें, देशभर के नगरों व महानगरों में रोजाना महिला व पुरुष सफाईकर्मी सड़कों की सफाई करते नजर आते हैं। उनके पास मौसम की मार से बचने के साधन तक नहीं होते हैं। सोमवार को भीगते हुए मुंबई की सड़क बुहार रही महिला के पास भी रेनकोट नहीं था। वह सिर्फ सिर पर पॉलिथिन बांधकर उसका बचाव करते हुए अपने काम को पूरी निष्ठा से अंजाम दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed