फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone Nivar Curious case of sea spewing gold in Andhra’s Kakinada and the spirited rush

रात में चक्रवात ने मचाई तबाही, सुबह लोगों की चमकी किस्मत, समुद्र किनारे बिखरा मिला सोना

Sat, 28 Nov 2020 10:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
cyclone Nivar Curious case of sea spewing gold in Andhra’s Kakinada and the spirited rush
cyclone - फोटो : ANI

कुदरत का कहर जब आता है, तो सब कुछ तबाह कर जाता है। लोगों के आशियाने छिन जाते हैं, अपने बिछड़ जाते हैं, एक-एक दाने को मोहताज होना पड़ जाता है। इसी तरह चक्रवाती तूफान 'निवार' जमकर तबाही मचाई। कई लोगों के लिए यह मुसीबत बन गया, तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी चक्रवात से किस्मत चमक गई। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाड के समुद्र तटों पर कुछ लोगों को सोने के छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोना खोजने के लिए किनारे पर पहुंच गए। सोने के टुकड़े मिलने की खबर जैसे ही फैली भारी बारिश और ठंड के मौसम में भी लोग जिसमें ज्यादातर यू कोठापल्ली ब्लॉक के उप्पाडा और सुरदापेटा गांवों के लोग समुद्र किनारे सोना खोजने पहुंच गए हैं। उनको उम्मीद है कि उनको भी सोने के टुकड़े मिलेंगे।
विज्ञापन


यू कोठापल्ली के पुलिस अधिकारी ने बताया, जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह समुद्र के किनारे आए चार-पांच मछुआरों को रेत पर कुछ सुनहरे मोतियों जैसे सोने के टुकड़े मिले हैं, जो कि कुछ सौ रुपये की कीमत के थे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय में ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मोतियों की तलाश में समुद्र तट पर पहुंच गए और खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में छतरी पकड़े ग्रामीण उप्पदा समुद्र तट पर पहुंच कर वहां तूफान की वजह से जमी हुई रेत को हटाते हुए नजर आए। कोई कपड़े से रेत हटा रहा था, तो कोई मछली पकड़ने वाली जाल से रेत को हटा रहा था। हालांकि, कुछ लोग भाग्यशाली रहे जिनको कुछ टुकड़े मिले। लेकिन ग्रामीणों ने अपनी उम्मीद नहीं खोई है।

यह पूछे जाने पर कि समुद्र किनारे सोने के टुकड़े कैसे पहुंचे, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान किनारे में स्थित कुछ घर और पुराने मंदिर बह गए थे, उन्हीं में से कुछ में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े हो सकते हैं। 


यह समुद्री सोना नहीं है। छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं, जो कि कुछ सौ रुपये के होंगे। बता दें कि हाल ही में चक्रवात निवार आया था, जिसमें ये छोटे टुकड़े पानी की लहरों और रेत के साथ किनारे तक पहुंचे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed